Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कान को साफ़ कैसे करे?

हमारे कान, एक सेल्फ-क्लोनिंग अंग हैं। पर कभी कभी थोड़ा मुश्किल हो जाता है कान की वैक्स और सरूमेन (cerumen) को अपने आप कान से बहार आने में। अगर वह कान से नहीं निकलते, तो वह कान में भरते रहते हैं। इसे ‘इम्पेक्शन’ (impaction) कहते हैं।

इम्पेक्शन हमारे कानों को खंड कर देता है, जिससे हमें सुनने में मुश्किल होने लगती है। कान में थोड़ा दर्द भीं होने लगता है और उसमे से बदबू भी आने लगती है। जब ये वैक्स ज़रुरत से ज़्यादा हो जाये, तो चक्कर आने लगते हैं और ख़ासी होने लगती है।

जो लोग हियरिंग एड्स, एअरफोन्स, हेडफ़ोन, इयर प्लग्स और ऐसी चीज़ों का प्रयोग करते हैं, उन्हें इम्पेक्शन होने का ज़्यादा खतरा होता है । यह इसलिए है क्योंकि जिस रास्ते से इयर वैक्स निकलती है, वह इन चीज़ों के वजह से ब्लॉक हो जाता है। बूढ़े लोग, जिनको विकास संबंधी कठिनाइयां हैं या फिर जिनके इयर कैनल्स संकीर्ण (narrow) हैं, को भी इम्पेक्शन हो सकता है। पर आप चिंता न करे!

इन आसान नुस्खों के साथ, आप आराम से अपने कान साफ़ कर पाएंगे-

 

1.इयरवैक्स सॉफ़्नर

किसी भी दवाई की दुकान पे आपको इयरवैक्स सॉफ़्नर आसानी से मिल जायेगा । इन सॉफ्टनर्स से आप अपने कान की वैक्स को आसानी से साफ़ कर पाएंगे। अपने सिर को इस प्रकार झुकाये की आपका कान छत के तरफ हो। जितना बोतल पे लिखा है, उतनी ड्रॉप्स अपने कान में डालें। पांच-दस मिनट इंतज़ार करें। अब अपने सिर को फिर से झुकाएं ताकि आपका कान ज़मीन के समानांतर हो। ऐसा करने से जो आपने बूंदें डाली थी, वह निकल जाएँगी। एक कोमल कपड़ा या फिर रुई का एक टुकड़ा अपने कान के आगे लगाए, ताकि वह उन बूंदों को पकड़ ले।

 

2.खारा पानी

आधा कप गुनगुने पानी में एक छोटा चमच नमक घोल लें। रुई के छोटे से टुकड़े से इस पानी में सोक करे। अब अपना सिर झुकाएं, जैसे की ऊपर समझाया गया था, और रुई को निचोड़ते हुए अपने कान में यह पानी डालें। पांच-दस मिनट इंतज़ार करें। जैसे समझाया गया था, वैसे पानी को निकल दें। कान का बाहरी हिस्सा एक कोमल, नम और सांफ कपड़े से पौंचे।

 

3.सिरका (vinegar) और शल्यक स्पिरिट (rubbing alcohol)

रुई की बॉल को सिरका और शल्यक स्पिरिट के मिश्रण में सोक करें। सिर झुकाएं और अपने कान में इस मिश्रण की ड्रॉप्स बूंदें, रुई को निचोड़ के। 10 मिनट प्रतीक्षा करें। सिर को फिर से झुकाएं और बूंदों को निकल दें

 

4.बेबी तेल/मिनरल तेल

बेबी/मिनरल तेल में रुई को सोक करें। सिर झुकाएं और रुई निचोड़ते हुए, अपने कान में बूंदें डालें। 10 मिनट रुकिए। अब इन बूंदों को निकालने के लिए , अपने सिर को फिर से झुकाएं। कानों का बाहरी हिस्सा एक नम कपड़े से सांफ करें

 

5.इरीगेशन किट

इरीगेशन किट पानी या फिर खारा पानी का इस्तिमाल करते हैं। ये कीटस ऑनलाइन उपलब्ध तो हैं, पर हमारी सलाह ये है की आप इस काम के लिए एक डॉक्टर के सहायता लें।

 

इन चीज़ों से रहें दूर- 

डॉक्टरों के मुताबिक, कान सांफ करने के लिए आपको इन चीज़ों का इस्तिमाल बिलकुल भी नहीं करना चाहिए:

 

नोट: अगर इन घरेलू नुस्खों के बावजूद इम्पेक्शन बनी रहती है तो एक इयर स्पैशलिस्ट की सलाह लें। ऊपर दिए गए किसी भी तरीके को आज़माने से पहले,डॉक्टर से एक बार बात करें।

चित्र श्रोत: pixabay, c.pxhere, wikimedia