Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

इन बारिशों में अपने बच्चो को कैसे रखें स्वस्थ?

बारिशें चिलचिलाती गर्मी से राहत लाती है और साथ ही लाती है बहुत से इन्फेक्शन और बीमारियाँ | और खासकर बच्चे होते हैं इसका पहला शिकार | बारिश के मौसम में भोजन से लेकर पानी, सब दे सकते हैं बीमारियों को निमंत्रण | मलेरिया,सर्दी, जुकाम, टाइफाइड, दस्त और ना जाने कितने तरह के इन्फेक्शन होने का डर हमेशा बना रहता है | बच्चों का बिंदास रवैया तो बदला नहीं जा सकता लेकिन आपकी समझदारी और थोड़ा सा ध्यान उन्हें इन बारिशों में स्वस्थ रख सकता है |

 

1)शरीर को साफ़ और स्वच्छ रखें

शरीर की सफाई रखना बेहद जरूरी है क्योंकि रोगाणु ही लाते हैं बीमारियाँ | घर और बच्चो को हमेशा साफ़ -सुथरा रखें | उन्हें रोज नहलाएं | खाना खाने से पहले और बाद में अपने और बच्चों के हाथ जरूर धोये | नाखूनों को काटे ताकि उनमे गंदगी जमा ना हो पाएं | अगर आप या आपका बच्चा बारिश में भीग गया है तो बिना देर किये नहा लें ताकि बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाएं |

 

2) खूब सारा लेकिन हमेशा साफ़ पानी पिए


बारिश के मौसम में बच्चों को पहले से उबला पानी दें ताकि उसमे मौजूद सभी बैक्टीरिया ख़त्म हो जाएं क्योंकि दूषित पानी है कई बीमारियों की जड़ | जब भी घर से बाहर जाएं तो अपना पानी साथ लें कर जाएं |  बच्चों को खूब सारा पानी पिलाये ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो |

 

3) स्ट्रीट फ़ूड ना से रहे दूर

वैसे तो बारिश के मौसम में बाहर खाना भी ठीक नहीं पर स्ट्रीट फ़ूड तो हो सकता है शरीर के लिए जहर | क्यों? क्योंकि ऐसे खाने को बनाते समय स्वछता पर ध्यान कम दिया जाता है और बारिशों के मौसम में तो बैक्टीरिया खाने में आसानी से घर बना लेते है जो बीमारियों का कारण बन जाता है | बच्चों को घर में बना गर्म खाना दें | सूप और गर्म दूध बच्चों को मौसम के बदलाव से सुरक्षा प्रदान करता हैं |

 

4) कपड़ो का रखें ख़ास ख़याल

बारिशों में कभी नमी तो कभी ठंडा मौसम अक्सर हो जाता है | ऐसे अचानक मौसम के बदलाव में बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं | कपड़े हमेशा सूखे हो | अच्छे बंद जूते पहनाएं और पैरो को रखें हमेशा सूखा और साफ़ ताकि कीटाणु घर में प्रवेश ना कर सकें | ध्यान रहे ये सभी नियम बड़ो पर भी लागू होते हैं|

 

5) मच्छरों को कहे बॉय बॉय

बारिश में ही मच्छर सबसे ज्यादा आतंक मचाते हैं तो अच्छे मच्छर मारक (मॉस्क्वीटो रेपेलेंट) का प्रयोग करें या फिर मच्छरों को भगाने के लिए कई प्राकर्तिक तरीके हैं | शाम होते ही खिड़की दरवाजे बंद कर दें | कही भी पानी जमा ना होने दें और अगर घर के अंदर पौधे रखें हैं तो उनका पानी हर रोज बदले |

बारिश के मौसम में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए अगर आपके पास कोई भी सुझाव है तो दूसरों की मदद करें, शेयर करें!

चित्र स्त्रोत -Tums to tots online,pediasurearabia.com,bloginmyemail.com, sweatshirtstation.com