Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के तरीके

_68_गर्मियों में त्वचा

गर्मियों के मौसम में जब हम दिन के वक़्त बाहर निकलते हैं तो तापमान हमारी त्वचा की नमी को ख़त्म कर देता है। इससे हमारी त्वचा रूखी हो जाती है और खिंचाव महसूस होता है। इस मौसम में हमें त्वचा सम्बन्धी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में जरुरी है कि हम अपने आप को हर वक़्त हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए हमें अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइये आज हम अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के कुछ तरीकों के बारे में चर्चा करें।  

1) हरी सब्जियां ज्यादा खाएं

हरी सब्जियां भूख की साथ प्यास मिटने की भी काम आती है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्वों के साथ साथ पानी भी पाया जाता है।

 

2) खीरे का उपयोग करें

गर्मी के मौसम में सबसे अधिक असर हमारी कोमल आँखों पर पड़ता है। ऐसे में जरुरी है धूप से उसकी रक्षा करना और उसे ठंडक प्रदान करना। इसके लिए हम अपने आँखों पर खीरे की स्लाइसेस रख सकतें हैं। ये हमारी आँखों को हाइड्रेटेड रखता है।

 

3) गर्म पानी से न नहाएं

गर्म पानी हमारे शरीर की नमी को ख़त्म कर देते है। अगर हम गरम पानी से नहाते हैं तो ये हमारे शरीर को रुखा बना देता है और इससे खुजली की समय उत्पन्न हो जाती है।

 

4) खूब पानी पीएं

जैसा की हम जानते हैं की हमारे शरीर का 70% भाग पानी का होता है। इसीलिए पानी हमारे जीवन की सबसे जरुरी चीज है। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का सबसे सरल उपाए है कि हमज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी के स्थान पर हम फलों या सब्जियों  के जूस का भी सेवन कर सकते है।

5) ओलिव आयल का उपयोग करें

ओलिव आयल में फैटी एसिड होता है जो कि त्वचा को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखने में अहम् भूमिका निभाता है। इसे नहाने से पहले त्वचा पर मालिश करने से त्वचा रूखी नहीं होती है।    

 

6) मौसमी फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें

मौसमी फलों में पानी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। यह केवल हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता बल्कि हमें लूह लगने से भी बचता है। इसीलिए इस मौसम में हमें मौसमी फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

 

7) एवोकाडो का सेवन करें

एवोकाडो में बहुत से हेल्दी फैट मौजूद होते है जो हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। ये हमें बाहरी और आतंरिक दोनों प्रकार से हाइड्रेट करता है। इसे त्वचा पर लगाने से भी त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। इसे हम फेस मास्क की तौर पर भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।

 

8) शहद का इस्तेमाल करें

शहद हमारी त्वचा की सुरक्षा की लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ है। यह हमारी त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है और रूखेपन को ख़त्म करता है। यह त्वचा की एलर्जी को भी ख़त्म करने में मदद करता है।

चित्र श्रोत : Oze Marketing, world bites restaurant, JSTOR Daily, Wide open facts, Time magazine, Imagesbazar, Google.