वो परफेक्ट कलर आपके बालों में तो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है लेकिन आपके चेहरे पर बिल्कुल नहीं| अगर गलती से आपके चेहरे या स्किन के किसी भी भाग पर डाई लग जाती है तो इस बार और कोई नहीं, खुद जावेद हबीब आपकी हेल्प के लिए बताएँगे डाई के दाग हटाने का बहुत ही असरदार तरीका |
हैंड सेनिटाइज़र ना सिर्फ करें हाथों को साफ़ बल्कि करें डाई के दाग का सफाया
एक कॉटन बॉल ले कर उस पर थोड़ा सा हैंड सेनिटाइज़र लगाए और अब चेहरे या हाथों पर या जहा पर भी हेयर डाई के दाग है उसे आसानी से साफ़ कर लें | आपको किसी भी प्रकार के स्किन या डाई रीमूवर की जरुरत नहीं पड़ेगी |
सुनें जावेद हबीब की ही जुबानी
कुछ और घर की सामान ही बन सकते है डाई के दाग हटाने के नुस्खे-
1.नेल रीमूवर
एक कॉटन बॉल लें कर उसमे थोड़ा सा नेल रीमूवर लगाएं | अब हल्के हाथों से चेहरे पर लगे डाई के दागों को साफ़ कर लें |
2.नॉन ज़ैल टूथपेस्ट
नॉन ज़ैल टूथपेस्ट को ब्रश में लगाकर आसानी से डाई स्टैन को साफ़ कर लें |
किसी भी प्रॉब्लम के सलूशन तो खूब सारे होते है लेकिन अगर वो समाधान किसी एक्सपर्ट के जरिये आये तो उस पर आँख बंद करके विश्वास किया जा सकता है |
चित्र स्त्रोत -Sastasundar.com, BT.com, purple.com

