Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कैसे करें अपने गहनों की देखभाल

आज जब आप अपना ड्रेसिंग टेबल साफ़ करने के लिए बैठे तो पाया कि आपके खूबसूरत गहने कुछ काले से पड़ गए है| जी हां, चाहे कितने ही महंगे, कितने ही अच्छे गहने खरीद लो, उनकी देखभाल भी उतनी ही जरुरी हैं | ताकि उनकी चमक और नयापन कभी ख़त्म ना हो| और सच जानिये ये करना बिलकुल मुश्किल नहीं है बस थोड़ा सा ध्यान और समझ, एक औरत के सबसे बड़े श्रृंगार – उसके गहनों को नया सा रखती है|

समय से उतारे अपने गहने

किसी भी मटेरियल से बने हो, गहने नाज़ुक होते है और उनका रख-रखाव ठीक उसी तरह होना चाहिए | नीचे लिखी सभी स्थितयो में अपने गहने पहले से ही उतार लें-

गहनों को सबसे आखिरी में पहने

परफ्यूम, मेक-अप और बालों में लगाने वाले हेयर स्प्रेस से आपकी ज्वेलरी काली और खराब हो सकती है तो जब आप पूरी तरह तैयार हो जाये तब पहने गहने |

 

गहनों के साथ लोशन ना लगाए

बहुत छोटी सी बात है लेकिन है बहुत काम की | आपके हाथों और शरीर पर लगा लोशन आपकी क्लासिक ज्वेलरी को ख़राब कर सकता है | बेहतर है अगर आप गहनों को रात में उतारने के बाद लोशन लगाए |

 

अलग अलग बॉक्स बनाये

आपने गहने पहनते वक़्त तो सावधानियाँ बरत ली लेकिन उसे रखते वक़्त भी थोड़ा ख़याल रखें | अपनी क्लासिक ज्वेलरी, फैशन ज्वेलरी, मोतियों से बने गहने आदि को अलग-अलग पाउच या बॉक्स में रखें ताकि वो उलझे नहीं | सिल्वर ज्वेलरी को तार्निश रेसिस्टेंट बैग्स में रखें | और बहुत ही ज्यादा नाजुक गहनों को आप रुई में लपेट के रखें तो उनकी चमक हमेशा बरकरार रहेगी |

 

गहनों को साफ़ करने का तरीका

समझे तरह-तरह के गहनों को साफ़ करने का तरीका अलग-अलग हो सकता हैं जैसे कुछ गहने पानी या स्ट्रांग साबुन का प्रयोग करने से ख़राब हो जाते हैं जबकि कुछ को साफ़ करने का तरीका ही यही हैं | जो भी करें गहनों को अच्छे से सुखाये ताकि नमी ना रह जाये |

अपनी सिल्वर ज्वेलरी को साफ़ करने के लिए १/४ बेकिंग सोडा को दो बड़े चम्मच पानी में घोल लें और अच्छे से साफ़ करें | सारा कालापन और मैल आसानी से निकल जाएगी | रहा सवाल गोल्ड ज्वेलरी का तो बेकिंग सोडा और थोड़े से विनेगर के प्रयोग से चमा-चम हो जाएगी | इन सबका प्रयोग नगों और मोतियों से जड़े गहनों के लिए बिलकुल न करें |

 

चेक करते रहे

जब हम ज्वेलरी पहनते है तो उनका मैला या गन्दा होना लाज़मी हैं | पर कोशिश करे कि उन पर रेगुलर चेक रखे |साल में एक बार उन्हें बहार निकालकर धुप लगवाए और फिर साफ़ करके रख दें |

चित्र स्त्रोत-संस्कृति, ज्वेल्स ऑफ़ दा किम्बर्ले, अमेज़न, विकी हाउ, ओयो रूम्स