भारत में सर्दियाँ बहुत शुष्क हो जाती हैं और गर्मियों में बहुत ज्यादा नमी होती है। लेकिन मेरी त्वचा गर्मियों में भी रूखी बनी रहती है क्योंकि मैं एक एयर कण्डीशनएड वातावरण में ही काम करती हूँ और घर पर भी ऐसे ही माहौल में रहती हूँ जिससे की मेरी त्वचा और भी ज्यादा सुस्ख होने लगी और मैं त्वचा फटने जैसी विभिन्न समस्याओं से परेशान रहने लगी। इन सारी समस्याओं के बाद मुझे मेरे काम पर ध्यान केंद्रित करने में काफ़ी परेशानी होती थी, यहाँ तक की मैंने अपने त्वचा के लिए विशेष रूप से बने बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल किये लेकिन इन सब के बाद भी मुझे अच्छे नतीजे नहीं मिले।
इस समय तक, मैंने बाजार में उपलब्ध हर दूसरे विकल्प को इस्तेमाल करके देख लिया था। मैं आशा खो रही थी कि मुझे कभी भी ग्लोइंग त्वचा नहीं मिल पायेगी । मैंने एक डॉक्टर को भी दिखाया और उन्होंने भी मुझे कुछ क्रीम्स दी लेकिन उनसे कोई फायदा नहीं हुआ।
एक दिन मैंने कहीं आयुर्वेद के बारे में पढ़ा और फिर मैंने आयुर्वेदिक नुस्खों में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया, आखिर, इसका कोई दुष्प्रभाव तो नहीं है। आयुर्वेदा तो हमारे देश में सालों से प्रचलित है और इससे बड़े बुज़ुर्ग भी इस्तेमाल करते थे।
बहुत सी चीज़े इस्तेमाल करने के बाद, और कई अलग-अलग चीजों को इस्तेमाल करने के बाद मुझे ये 3 चीजें मिलीं जो की आखिरकार मेरी त्वचा की चमक लौटने में सक्षम थी। मैं आपसे अपने अनुभव को साझा करूंगी और बताउंगी मैंने इन आयुर्वेदिक पदार्थो का उपयोग कैसे किया-
1.चिया बीज-
चिया के बीज में त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और इसे थोड़ी मात्रा में कच्चा की खाया जा सकता है। त्वचा के उपचार के लिए चिया के बीज का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। मैंने चिया बीजों के बारे में सुना तो बहुत था लेकिन इन खूबियों के बारे में नहीं पता था!
इस्तेमाल करने की विधि –
- 1 बड़ा चमचा चिया बीज के लें और नारियल तेल के 2 चम्मच के साथ मिलाएं। उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं ।
- नारियल का तेल 25 डिग्री से ऊपर तरल हो जाता है, इसलिए इस मिश्रण को जेली जैसी स्थिति में रखने के लिए लगभग 15 मिनट तक फ्रीज कर लें।
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे अपनी त्वचा पर 5 मिनट तक मालिश करें और उसके बाद इसे धो लें।
2.केसर-
केसर त्वचा की समस्याओं के इलाज के रूप में उपयोग किया जाने वाला एक बहुत ही महंगा आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। यह त्वचा की चमक वापस पाने में बेहद उपयोगी है।
इस्तेमाल करने की विधि –
- कुछ केसर के गुच्छों को एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं।
- उन्हें एक साथ मिलाने के बाद कुछ मिनट के लिए अपने चेहरे पर मसाज करें, इसकी कुछ मात्रा त्वचा शरीर में अब्सॉर्ब हो जाएगी।
- कम से कम 5 मिनट तक अपनी त्वचा पर रखने के बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे से धो लें।
शहद और केसर की हाइड्रेटिंग और उपचारी गुण आपकी त्वचा को चमक देती है।
3.चंदन-
भारतीय चंदन को हिंदू आयुर्वेद में पवित्र माना जाता है यह आयुर्वेदिक दुकानों में आसानी से मिल जाती है।
इस्तेमाल करने की विधि –
- थोड़ा सा चंदन पीस लें और इस पेस्ट में थोड़ी सा गुलाब जल मिलाएं।
- उन्हें एक साथ मिलाने के बाद अपने चेहरे को पहले पानी से धो लें और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे, गर्दन और अन्य त्वचा पर लगाएं। फिर इसे सूखने छोड़ दें।
- जैसे ही यह पेस्ट सूखने लगे, इसे पानी से अच्छे से धो लें । चेहरे को धोते ही आपको अपनी त्वचा पर एक सुनहरी सी चमक दिखेगी ।
आप जब चाहिए इसे दुबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब मैं नियमित रूप से ये उपचार इस्तेमाल करती हूँ। मुझे इस बात की हैरानी है की जिस चमक के लिए मैंने इतनी दौड़-धुप की, वो तो मेरी रसोई से ही मुझे मिल गए ।
चित्र स्रोत – Pixabay, Pexels, Wikimedia Commons.

