गर्मियों में आइसक्रीम खाना तो हम सभी को पसंद होता है और इसी आइसक्रीम को लेकर दुबई में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया है। अगर आप कुछ गिने-चुने आइसक्रीम के फ्लेवर्स खाकर बोर हो चुके हैं तो आप दुबई के आबू धाबी का रुख कर सकते हैं। यहां एक बार में आइसक्रीम के 1001 अलग-अलग फ्लेवर प्रदर्शित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया गया है। इसकी जानकारी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर शेयर की है। क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं।
कॉफी, बबल गम, और मिंट ओरियो समेत एक हज़ार से भी अधिक फ्लेवर्स किये गए हैं प्रदर्शित
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आइसक्रीम के 1001 फ्लेवर्स प्रदर्शित करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई के यास मॉल में बनाया गया है। यहाँ चल रहे आबू धाबी शॉपिंग और डाइनिंग सीजन नामक एक इवेंट में आइसक्रीम लैब पॉप-अप पर 1001 अनोखे आइस क्रीम फ्लेवर प्रदर्शित किए गए हैं। यूनाइटेड किंगडम की एक कंपनी पैन-एन-आइस ने ये रिकॉर्ड अबुधाबी कलीनरी के साथ मिलकर स्थापित किया है। इस रिकॉर्ड के दौरान सामान्य चॉकलेट, स्ट्राबेरी, वनीला, बटर स्कॉच आदि फ्लेवर्स के अलावा आइसक्रीम के अनोखे बबल गम, मिंट, ओरियो, कॉफी व ढेर सारे दूसरे फ्लेवर्स प्रदर्शित किए गए हैं। पैन-एन-आइस ने ये विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद इसकी खुशी अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर शेयर करते हुए विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा कि “….आखिर में हमने ये कर दिखाया“। आपको बता दें कि दुबई के यास मॉल में चल रहा आबू धाबी शॉपिंग और डाइनिंग सीजन इवेंट 31 अगस्त तक चलेगा।
अगर आपका भी इन आइसक्रीम फ्लेवर्स के बारे में सुनकर आइसक्रीम खाने का मन हो चला है, तो ट्राई कीजिए ये BetterButter स्पेशल आइसक्रीम रेसिपीज़।
शेयर कीजिए ये रोचक स्टोरी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

