Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन -वीना नागड़ा का प्रेरणात्मक सफर  

पढाई में अच्छे होने के बावजूद, इन्हे 10वी के बाद स्कूल नहीं जाने दिया गया लेकिन उनकी किस्मत ने मौका दिया और उनकी मेहनत ने लोगों को चौंका दिया | हम बात कर रहे है वीना नागड़ा की | ये कोई बॉलीवुड कलाकार नहीं ना ही कोई सेलिब्रिटी है पर मेहंदी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली वीना किसी हस्ती से कम नहीं | बॉलीवुड में शादी हो तो मेहंदी लगाने के लिए वीना का नाम ही सबकी जुबान पर रहता है | साथ ही सबसे तेज मेहंदी लगाने में इनका वर्ल्ड रिकॉर्ड रह चुका है |

वीना नागड़ा की बॉलीवुड क्लाइंट लिस्ट इतनी लम्बी है कि आप हैरान रह जाएंगे | डिंपल कपाड़िया से लेकर शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय, नीता अम्बानी, नेहा धूपिया, उषा मित्तल, प्रीटी ज़िंटा और भी बहुत से नामी-गिनामी सेलेब्रिटीज़ के हाथों को इन्होने सजाया है |

वीना का काम सिर्फ बॉलीवुड अभिनेत्रियों की शादियों तक ही सिमित नहीं बल्कि बहुत सी फिल्मों जैसे कभी ख़ुशी कभी गम, कल हो न हो, मेरे यार की शादी हैं, ऐ दिल हैं मुश्किल में इन्ही के हाथों ने जादू दिखाया है |

वीना के मेहंदी डिज़ाइन की एक झलक

चित्र स्त्रोत -Fashionlady,indianwomanblog,rediff.com,slide show, the quint,weddingZ,India forum, veenanagda facebook.