Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

ईशा अम्बानी की शादी के उस्तव शुरू

नीता और मुकेश अंबानी की प्रिय बेटी ईशा 12 दिसंबर को आनंद पिरामल से शादी करने जा रही है और उनकी शादी के उत्सव शुरू हो चुके हैं। 17 नवंबर को, ईशा की दादी कोकिलाबेन अंबानी ने ईशा और आनंद के लिए पारंपरिक गरबा रास के साथ जश्न मनाया।

ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने अबूजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए गए पारम्परिक कपड़े पहने थे।

ईशा का चेहरा चमक रहा था और वह वास्तव में खुश दिख रही थी। ईशा की चनीया चोली पर बारीक धागे का काम था। उसका लुक कम से कम मेकअप, एक मैंग टीका और पारंपरिक झुमकों के साथ बहुत सुहावना लग रहा था।

नीता अंबानी अपनी गुलाबी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और कोई भी नहीं कह सकता कि वह ईशा की मां है। 

उनके पोल्की-कुंडन आभूषणों से वो बहुत आकर्षक लग रही थी।

इस कार्यक्रम में इशा के चाचा और चाची – टीना और अनिल अंबानी भी देखे गए।

ईशा की शादी बहुत धूम धाम से होगी क्योंकि प्रियंका चोपड़ा और बेयोंसे उनके संगीत और शादी पर अपना जलवा दिखाएंगे। प्री-शादी उत्सव 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर में होंगे जबकि शादी 12 दिसंबर को मुंबई में आयोजित की जाएगी।

ईशा के जुड़वां भाई आकाश अंबानी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में रसेल मेहता की बेटी श्लोक अंबानी से सगाई की थी, मार्च 2019 में शादी की बंधन में बंधेंगे।

मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया में शादी की तैयारियां ज़ोरो शोरों से चल रही हैं। और जानने के लिए हमारा फेसबुक पेज देखते रहे…..

 

चित्र स्त्रोत: Isha Ambani’s Instagram account, Viral Bhayani’s Instagram account