Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बाहुबली ने भेजा करीना कपूर को बिरियानी का तोहफा।

Fotojet (53)

अभिनेत्री करीना कपूर खाने की शौकीन है और हमेशा अपने फैन्स के साथ अलग अलग तरह के खाने की तस्वीरें शेयर करती नजर आ जाती है। इस बार करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बिरियानी शेयर की है। और यह बिरियानी और भी खास हो जाती है क्यूंकि यह बिरियानी खुद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली यानी दक्षिण भारतीय सुपरस्टार प्रभास ने भेजी है। जो जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में करीना के पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। प्रभास ने करीना, सैफ और उनके परिवार को कुछ स्वादिष्ट बिरयानी, एक नॉन-वेज करी और सलाद दिया, जो निश्चित रूप से आपके मुह में पानी ला देगा। करीना ने तस्वीर के साथ लिखा “चलो खाते हैं” और “जब बाहुबली खुद आपको बिरियानी भेजता है तो यह सबसे अच्छी होगी। इस क्रैजी बिरियानी के लिए प्रभास का धन्यावाद”।

करीना समय समय पर कई तरह के खाने का लुफ्त उठाते हुए नजर आ जाती हैं, जिससे हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितनी बड़ी फूडी हैं। वह अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर के साथ भी कई बार वह खाने की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में करीना ने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ एक ट्रीट की फोटो शेयर की थी। जिसमें तैमूर के लिए पौष्टिक और रंगीन फलों की थाली बनाई थी। और करीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मेरे टिम की थाली हमेशा भरी रहती है।” थाली में हमें कुछ कटे हुए फल जैसे पपीता, केला और सेब दिखाई दे रहे थे।

करीना अक्सर अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर और अपनी खास सहेलियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ भी पार्टी करती नजर आती है। इन चारों अभिनेत्रियों की जोड़ी बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल कायम किए हुए है। और समय निकालकर यह साथ लंच और डिनर के लिए दिख ही जाते हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।