Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

केरल के एक कलाकार द्वारा 25000 बिस्कुट का प्रयोग कर बनाया गया 24 फुट का थेय्यम शुंभकर

Featured Image (1)

कलाकार और उनकी रचनाएं हमेशा ही हमें आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर देती है, और हमारी कल्पनाओं को एक नए स्तर तक ले जाने में भी मदद करती है। त्योहारों का समय है और ऐसे में हमे कुछ अलग देखने को ना मिले जो हमने पहले ना देखा हो तो यह संभव हो पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खाई जा सकने वाली साड़ी के बाद हमें दक्षिण भारत से ही एक कलाकृति देखने को मिली है, जिसे 25,000 बिस्कुट और विभिन्न रंगों और आकारों के अन्य बेकरी उत्पादों से बनाया गया है।

रचनाकार का नाम सुरेश पीके बताया जा रहा है और उन्हें दा विंची सुरेश के नाम से भी जाना जाता है। जिनके द्वारा केरल के कन्नूर शहर में मालाबार के एक अनुष्ठान नृत्य रूप थेय्यम से संबंधित ऐसी सरल कलाकृति की रचना की गई, जिसकी लंबाई 24 फुट बताई जा रहीं है। इस अनूठी कला को बनाने के लिए उन्हें कला पारखी लोगों से बहुत सराहना मिली है। तस्वीर में, हम एक रंगीन थेयम शुभंकर देख सकते हैं जो हमें केरल के शक्तिशाली अनुष्ठान नृत्य की याद दिलाता है।

दा विंची सुरेश बेक स्टोरी लाइव बेकरी के शेफ राशिद मोहम्मद के निर्देश पर कन्नूर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मात्र 15 घंटों में ही इस कलाकृति की रचना की। थेय्यम, जिसे कलियट्टम के नाम से भी जाना जाता है, एक अनुष्ठान नृत्य है जो उत्तरी केरल में अविवाहित लोगों के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसमें नृत्य, संगीत और माइम शामिल हैं। और कलाकार इसके दौरान भारी मेकअप, राजसी टोपी आभूषण और चटकीले वस्त्र पहनते हैं।

रचना को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन दिया गया जिसमें लिखा गया कि “यह 25,000 बिस्कुट और विभिन्न रंगों और आकारों के अन्य बेकरी उत्पादों से बना है।”दा विंची सुरेश केरल के एक प्रसिद्ध कलाकार हैं जो विभिन्न मीडिया का उपयोग करके कला का निर्माण करते हैं। यह उनका 79वां माध्यम है। रचनाओं के उद्देश्य की पूर्ति के बाद, उन्हें जैव-अपघटन के लिए कन्नूर जिले के पशु चिकित्सा फार्म में दिया जाता है।

इससे पहले वह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की कलाकृति सोने से व सिर्फ कपड़ों के मुखौटे का प्रयोग कर बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की कलाकृति का भी निर्माण कर चुके हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।