अगर हम अच्छा खाते हैं तो हम अच्छा महसूस भी करते हैं, यह कहना हैं बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का। दोस्तो संडे का दिन हमारे पूरे हफ्ते की थकान को मिटाने और सिर्फ अच्छा खाने के लिए होता है, और यह हम नहीं कह रहे हैं, माधुरी दीक्षित का ऐसा मानना है। और उनकी तस्वीरों को देखकर यह जाहिर भी हो रहा है, कि संडे को वह कुछ इसी मूड में थी।
माधुरी ने रविवार को एक स्वादिष्ट और सेहत से भरा हुआ भोजन किया और उसी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। पोस्ट में एक स्वादिष्ट भोजन की थाली है जो सभी चीजों से स्वादिष्ट और स्वस्थ लगती है। थाली में, हम कटी हुई तोरी सहित कुछ सब्जियां देख सकते हैं। इसके साथ ही किनारे पर हमें लिप-स्मूदी पान भी देखने को मिला।
माधुरी दीक्षित एक फूडी हैं और वह अपने पति के साथ साबूदाना खिचड़ी, कांदा पोहा, और मोदक की रेसिपी बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर कर चुकी है, इसके साथ ही वह इंसटाग्राम पर भी अलग-अलग और सेहत से भरे पकवानों को अपने प्रशंसकों तक पहुंचाने में कभी नहीं हिचकिचाती। इससे पहले के एक पोस्ट में, माधुरी ने एक टेबल पर रखी फलों से भरी प्लेट के सामने बैठी हुई अपनी एक तस्वीर अपलोड की थी। थाली में हमें तरबूज, संतरा, चीकू और अन्य फल दिखाई दे रहे थे।
भोजन के अलावा चाय एक और ऐसी चीज है जिसे माधुरी दीक्षित बहुत गंभीरता से लेती है, और इसका सबूत उन्होंने खुद इन्टरनेशनल टी डे के मौके पर एक चाय की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी, कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी चाय को बहुत गंभीरता से लेती हूं। क्या आप चाय या कॉफी वाले हैं?”
माधुरी ज्यादातर सेहतमंद खाने को भी प्राथमिकता देती हैं, और इसे हम उनके चमकदार और ग्रेसफुल त्वचा का राजा भी कह सकते हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

