Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

अब इन शहरों में मलाइका अरोड़ा की फूड डिलीवरी सर्विस से खाना मंगा सकेंगे आप

Malaika Fb

बॉलीवुड के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का खाने के साथ रिश्ता काफी गहरा है। अक्सर कई बॉलीवुड हस्तियां अपने खाने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा करती नजर आती हैं। इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है कि कई बॉलीवुड हस्तियों के खुद के रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी भी हैं, और अब इसी कड़ी में नाम जुड़ने जा रहा है मलाइका अरोड़ा का। मलाइका अरोड़ा के डांस और उनकी फिटनेस के तो हम सभी कायल हैं, और शायद अब उनका फिटनेस सीक्रेट सबके सामने आने वाला है, क्योंकि मलाइका अरोड़ा लेकर आ गई है अपनी पहली फूड डिलीवरी सर्विस जो है हेल्दी और एकदम शुद्ध खाने की गारंटी। इसकी जानकारी मलाइका अरोड़ा ने अपनी हाल ही की इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की। तो आइए जानते हैं कैसी है उनकी यह फूड डिलीवरी सर्विस और क्या है इसकी खासियत? 

“न्यूड बाउल” के नाम से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लॉंच की फूड डिलीवरी सर्विस

कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की तरह मलाइका अरोड़ा ने फूड बिजनेस की दुनिया में कदम रखते हुए न्यूड बाउल नामक एक फूड डिलीवरी सर्विस की शुरूआत की है। इसकी जानकारी मलाइका ने अपनी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की। मलाइका के अनुसार वे अपनी मां के हाथ के बने खाने की काफी शौकीन थी और हमेशा से अपना खुद का रेस्टोरेंट शुरू करना चाहती थी। इसकी शुरुआत उन्होंने “न्यूड बाउल” के साथ की है। बेहद बोल्ड से दिखने वाले इस नाम में मलाइका की फूड डिलीवरी सर्विस की सभी ख़ासियतें जैसे N यानि न्यूट्रिशन अर्थात पोषण, U मतलब Undisguised अर्थात एकदम शुद्ध, D मतलब डिलीशियस यानि स्वादिष्ट और E मतलब ईट्स अर्थात खाद्य पदार्थ, नज़र आती हैं।  

फिलहाल मलाइका अरोड़ा की यह फूड सर्विस प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, व पुणे में EatSure ऐप पर उपलब्ध है। इस फूड डिलीवरी सर्विस से चिकन मखनी राइस बाउल, दाल मखनी होमस्टाइल राइस बाउल, चुकंदर कबाब व अन्य व्यंजन ऑर्गैनिक बाउल पैकिंग में आर्डर किए जा सकते हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि मलाइका के दावे के अनुरूप उनकी इस फूड सर्विस पर एकदम शुद्ध और ऐसा खाना मिलेगा जो कि मलाइका खुद के लिए खाना पसंद करती हैं। आप शेयर कीजिए स्टोरी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ और बेहतरीन रेसिपीज के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।