टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू आज देश भर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मीराबाई चानू भारत लौटने के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। उन्हें लगातार विभिन्न सरकारों से इनाम व बधाइयां मिल रही हैं और Domino’s जैसे बड़े पिज़्ज़ा ब्रांड ने भी मीराबाई के लिए जीवनभर मुफ्त पिज़्ज़ा देने की घोषणा की है। हालांकि सफलता के इस शोर के बीच में मीराबाई के संघर्ष की कहानी भी सामने आ रही है। हाल ही में मीराबाई चानू के गृह राज्य मणिपुर के मुख्यमंत्री सलाहकार रजत सेठी ने एक ट्वीट में मीराबाई की तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यूज़र्स मीराबाई चानू के जज्बे को सलाम कह रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है इस तस्वीर का वायरल किस्सा।
जमीन पर बैठकर खाना खाती मीराबाई चानू की तस्वीर हो रही है वायरल
भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली मीराबाई ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया और उनके वापस अपने वतन लौटने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान जश्न की तस्वीरों के बीच में से एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिसे देखने के बाद लोगों को मीरा बाई को और भी करीब से जानने का मौका मिला।
रजत सेठी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में मीरा बाई किसी सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार की तरह ही ज़मीन पर बैठकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए रजत सेठी ने लिखा कि “गरीबी कभी भी अपने सपनों से पीछे हटने का कारण नहीं हो सकती।पूरे भारत की प्रिय साईखोम मीराबाई चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद मणिपुर स्थित अपने घर में”।
Poverty is never an excuse for achieving one’s dreams. India’s most loved Saikhom Mirabai Chanu at her humble home in Manipur after winning Silver Medal in the Tokyo Olympics. pic.twitter.com/dBdIZrUz28
— Rajat Sethi (@RajatSethi86) July 28, 2021
इस तस्वीर को देखकर यूज़र्स को अंदाज़ा हो जाता है कि मीराबाई भी उनके बीच में से ही एक है जो कि कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम पर पहुंची है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है और लोग मीराबाई के संघर्ष की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
आप भी इसे शेयर कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ और ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

