हम हमेशा अपने पसंदीदा बॉलवुड के सितारों की ज़िन्दगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहतें हैं। वो क्या पहनते हैं? कहाँ जाते हैं? किसके साथ जाते हैं? इन सभी सवालों का जवाब हम जानना चाहते हैं। इन सब बातों को जानने में हमारी मदद करती है सोशल मीडिया। ये हमें हमारे पसंदीदा सितारों की ज़िन्दगी के एक एक पहलु से हमें वाकिफ करवाते हैं। इन्ही में से एक पहलु है उनके बच्चे। सोशल मीडिया के जरिये ही हम उनके बच्चों की ज़िन्दगी के बारे में भी जानते हैं।
तो आइये आज हम चर्चा करते हैं ऐसे बॉलीवुड स्टार किड्स की जो सुर्ख़ियों में हैं:
1) जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। उन्हें टीन स्टाइल आइकॉन के रूप में भी जाना जाता है। वो अपने सादगी भरे फैशन को लेकर दर्शकों के बीच काफी प्रचलित हैं।
2) सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं। सारा अली खान, करण जोहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके को–स्टार होंगे शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर।
3) सुहाना खान
शाहरुख़ खान और गौरी खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान अपने स्टाइल को लेकर दर्शकों के बीच मशहूर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है। अभी उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई बात सामने तो नहीं आई है मगर सोशल मीडिया पर उन्हें देखकर अभिनय और मॉडलिंग में उनकी रूचि साफ़ नज़र आती है।
4) इरा खान
जब बात हो रही हो बॉलीवुड किड्स की तो हम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की छोटी बेटी इरा खान को कैसे भूल सकते हैं। वो अपने टॉम बॉय लुक के लिए काफी मशहूर हैं लेकिन जब उन्हें आमिर खान की दिवाली पार्टी में पारम्परिक अवतार में देखा गया था तब उनकी खूबसूरती देखकर सब हैरान रह गए थे। उन्हें जानवरों से काफी लगाव है। वो बहुत सारी समाज सेवी संस्थानों से जुडी हुई हैं।
5) इब्राहिम खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के छोटे बेटे इब्राहिम खान आने वाले समय के स्टार हैं। ये टशन फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इस फिल्म में ये जिमी नाम के एक लड़के के रोल में नज़र आएंगे। इन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है।
6) अनन्या पांडे
जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और दिशा पटानी के बाद एक और नया नाम करण जोहर की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से जुड़ा जो है चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का। ऐसी अफवाह फ़ैल रही है कि स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 अनन्या पांडेय की डेब्यू फिल्म होने वाली है।
चित्र श्रोत: Times of India, Hindustan Times, You Tube, Masala, Indiaeducationdiary, India Today, Saudigazette.

