जावेद हबीब बालों के केयर के झेत्र में एक जाना माना नाम है। जावेद हबीब के प्रोडक्ट्स भी हमें बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और उनके द्वारा दिए हुए टिप्स भी हमारे बालों की सुरक्षा के लिए बहुत लाभदायक होती है।
बालों की सुरक्षा के बहुत से साधन होते हैं जिनमें तेल, शैम्पू और कंडीशनर मुख्य रूप से आते हैं । इन सबके प्रयोग के भी अपने अलग अलग तरीके होते हैं, जो की हमें जानने चाहिए। खासतौर से अगर हम बालों में तेल लगाने की बात करें, तो इसे लेकर हमारे मन में कई प्रकार के विचार उठते हैं। अगर हम यह सोचते हैं कि तेल लगाने से हमारे बालों से रुसी ख़त्म हो जाती है या हमारे बाल अच्छे हो जाते हैं, तो ये एक काल्पनिक तथ्य मात्र है। जावेद हबीब ने इन सभी काल्पनिक तथ्यों से पर्दा हटाते हुए इन्हे नकात्मक साबित कर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जिनकी सहायता से हम तेल के असली फायदों और महत्त्व के बारे में जान पाएंगे।
आइये आज हम जावेद हबीब द्वारा सुझाये हुए तेल लगाने के कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे-
1. तेल सिर्फ मॉइस्चराइजर है
जावेद हबीब के अनुसार बालों में तेल लगाने या चम्पी करने से बाल स्वस्थ या फिर उससे रुसी का कम होने जैसा कुछ नहीं होता है ये मात्र एक मॉइस्चराइजर कि भांति ही कार्य करता है और हमारे बालों में चमक लाता है।
2. तेल शैम्पू से 5 – 10 मिनट पहले लगाएं
उनके अनुसार भारत में बालों में तेल लगाने का बहुत प्रचलन है जो कि गलत है, तेल हमेशा शैम्पू करने के 5 से 10 मिनट पहले लगाने चाहिए। इसे पूरी रात लगाकर कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
3. जड़ों में तेल न लगाएं
तेल को हमेशा अपने बालों पर लगाएं न कि सर की त्वचा अथवा स्कैल्प पर। अगर हम अपने स्कैल्प पर तेल से चम्पी करते हैं तो हो सकता है कि हमारे शरीर द्वारा छोड़े गए तेल के साथ मिलकर ये रुसी उत्पन्न कर दे जो कि बालों के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं और इसे कमजोर बना देते हैं।
4. मेहेंगा तेल न लें
अगर कोई हमें फायदे बता कर महंगा तेल बेचना चाह रहा हो तो कभी भी उसकी बातों में नहीं आना चाहिए। अगर हम उत्तरी भारत में रह रहे हो तो हमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए और अगर हम दक्षिणी भारत में रह रहे हो तो हमें नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
5. तेल प्रकंडिशनर का काम करता है
तेल को हम अपने बालों में प्रीकंडिशनर की तरह भी लगा सकते हैं। जैसा की हम जानते हैं की कंडीशनर का इस्तेमाल हमारे बालों को कमज़ोर बनाता है इसीलिए हमें शैम्पू से पहले अपने बालों को गीला कर लेना चाहिए और गीले बालों पर सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
तो आज ही आप भी अपने बालों में तेल लगाने के पुराने काल्पनिक तथ्यों को छोड़कर जावेद हबीब द्वारा बताये हुए इन तरीकों को अपनाएं और अपने बालों को एक नया जीवन दें। अगर आपके पास भी ऐसे कोई नुस्खें हैं तो हमारे साथ जरूर शेयर करें।
अतिरिक्त जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और वीडियो देखें।
लिंक:
चित्र श्रोत: Imagesbazar.

