Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

घर पर कैसे करें हेयर स्पा?

क्या आप अपने घर पर ही अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं? सैलून स्टाइल हेयर स्पा को अब प्राकृतिक उत्पादों की मदद से घर पर आसानी से किया जा सकता है। इसकी ख़ास बात यह है की इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं और ये बहुत ही सस्ते, आसान और सुविधाजनक भी हैं। हेयर स्पा न केवल आपके बालों को ताज़ा करते हैं बल्कि इन्हे हर प्रकार के प्रोटीन और विटामिन भी देते हैं जिनसे हमारे बाल लंबे समय तक के लिए स्वस्थ्य और चमकदार दिखें। यह बाल के विकास को भी बढ़ावा देते हैं।

घर पर हेयर स्पा करने के पांच सरल स्टेप्स –

 

1.तेल-

अपने बालों के लिए नारियल, बादाम या जैतून जैसे शुद्ध प्राकृतिक तेल चुनें। कुछ मिनटों के लिए तेल गर्म करें और अपनी उंगलियों के साथ अपने बालों की जड़ों पर लगाएं।

 

2.मसाज-

किसी भी प्रकार के हेयर स्पा के लिए मालिश बहुत जरूरी है। मालिश से आपके सिर की त्वचा पर रक्त परिसंचरण और तेज़ी से होने लगता है और बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। धीरे-धीरे 10-20 मिनट के लिए मालिश करें।

 

3.स्टीम-

स्टीमिंग हेयर स्पा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्टीमिंग से आपके बालों में मौजूद तेल बालों की जड़ों की गहराई तक जाते हैं जिससे आपके बाल हेल्दी होते हैं। तो बस अपने बालों के चारों ओर एक गर्म तौलिया लपेटें और इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें। या फिर, आप एक तौलिये के साथ एक स्टीमर या गर्म पानी के एक कटोरे का उपयोग करें और अपने बालों पर भाप दें। स्टीमिंग के बाद हल्के शैम्पू से बालों को धोएं।

 

4.हेयर मास्क-

हेयर आपके बालों को पोषण देता है और उन्हें झड़ने से बचाता है। ऐसे बहुत सारे प्राकृतिक हेयर स्पा मास्क हैं जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं, और इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं।

घर पर हेयर मास्क तैयार करने के कुछ आसान तरीके –

स्टीमिंग के बाद, अपने बालों में किसी एक हेयर मास्क को लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

 

5.शैम्पू –

अंत में, अपने बालों को किसी सल्फेट मुक्त शैम्पू से धोएं। कंडीशनर लगाकर 10  मिनट के लिए छोड़ दें और अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। बालों को धोने के लिए गुनगुने या ठन्डे पानी का ही प्रयोग करें, गर्म पानी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

महीने में एक बार इन पांच स्टेप्स को दोहराएं और अपने बालों को चमकदार और हेल्दी बनाएं।

मेरी सिर की त्वचा तेलीय है इसलिए मैं अपने बालों में ऐलो वेरा हेयर स्पा करने जा रही हूँ। आप इनमे से किसे ट्राई करेंगे?

चित्र स्रोत – pixabay, pxhere, wikipedia commons, flickr