Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पारले-जी से बनी बर्फी ने किया लोगों को हैरान, क्या आपने देखा?

Fotojet 2021 12 22t132317.917

इन्टरनेट के इस दौर में एक आम सोच से कुछ भी अलग करना आपको चंद मिनटों में वायरल कर सकता है। आपका काम छोटा या बड़ा हो सकता है लेकिन यह मायने रखता है कि वह कितना अलग और आँखों को दिलचस्प नज़र आने वाला है। बीते इस साल में हमने कई ऐसी चीज़ों को वायरल होते हुए देखा है जिनकी कल्पना कर पाना एक साधारण सोच के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है, ऐसे ट्रेंड जिन्होंने हमें उनकी ओर देखने पर मजबूर कर दिया था और जिनका सिलसिला साल के खत्म होने के इतने नज़दीक आने पर भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वायरल हुआ एक बिस्किट से बनी बर्फी का वीडियो हमारे इस तथ्य को भली भांती उजागर करता है।

वीडियो को फ़ूड ब्लॉगर करण सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल-‘द फ़ूडअटैकर’पर साझा किया है जिसमें वह इस मिठाई की रेसिपी साझा करते हुए देखे जा रहे हैं। फ़ूड ब्लॉगर ने सबसे पहले बिस्किट को देसी घी में भून कर पीस कर पेस्ट बनाया, फिर एक बाउल लेकर उसमें मिल्क पाउडर और दूध को एक साथ मिलाया। चाशनी बनाकर उसमें दूध का मिश्रण डाला और अब पारले-जी पेस्ट को दूध के साथ तब तक चलाया जब तक कि घी घोल से अलग न छूट जाए। इसके बाद फ़ूड ब्लॉगर ने घोल को एक प्लेट में निकाला और समान रूप से फैलाया। कुछ देर सेट होने के बाद इसे सूखे मेवों से सजाकर बर्फी के आकार में काटा।

बर्फी को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, “देसी घी में फ्राइड पार्ले-जी की बर्फी… सामग्री: पारले-जी, देसी घी, चीनी, पानी, दूध पाउडर, दूध, सूखे मेवे।”

पारले-जी से बनी बर्फी पर अपनी राय आप हमें कमेन्ट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही हमारी मावा बर्फी की रेसिपी ट्राई करना न भूलें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।