Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

क्यों ओलम्पिक मेडल जीतने के बाद पीवी सिंधु खाएँगी पीएम मोदी के साथ आइसक्रीम?

Sindhu And Modi Feature

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर पीवी सिंधु भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली और इकलौती महिला बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में भी रजत पदक अपने नाम किया था। जाहिर तौर पर लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतना आसान नहीं होता। इसके लिए चाहिए होती है आपको कड़ी मेहनत और साथ ही ऐसी डाइट जो आपके और मेडल के बीच में ना आ पाए। पर आखिर ओलंपियन भी तो इंसान होते हैं। उनका भी तो मन करता होगा कि कभी वे पिज़्ज़ा खाएं, कभी बर्गर खाएं और कभी आइसक्रीम खाएं। हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 में ही भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू ने मेडल जीतने के बाद सबसे पहले पिज़्ज़ा खाने की इच्छा जताई थी और अब उसी रास्ते पर पीवी सिंधु भी चल पड़ी है। पीवी सिंधु ओलंपिक मेडल जीतने के बाद आइसक्रीम जरूर खाने वाली हैं, पर उनकी यह आइसक्रीम बहुत खास होगी, क्योंकि इसमें उनके साथ शामिल होंगे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी। क्या है सिंधु, आइसक्रीम और नरेंद्र मोदी का किस्सा, आइये जानते हैं। 

जब नरेंद्र मोदी ने किया पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम खाने का वादा

जब पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला चालू हो गया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके सिंधु को उनके दूसरे ओलंपिक पदक के लिए बधाई दी, वहीं पीवी सिंधु के पिता पीवी रमन भी मीडिया से रूबरू हुए और इस सफर में पीवी सिंधु के साथ रहे सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। हालांकि उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी को पीवी सिंधु के साथ किए गए ओलंपिक से पहले के वादे की भी याद दिला दी।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए रवाना होने से पहले भारतीय दल ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान जब पीएम मोदी ने सिंधु से उनकी डाइट के बारे में पूछा तो उन्हें अंदाजा हो गया कि सिंधु के लिए मेडल जीतना इतना आसान नहीं है क्योंकि उसके लिए उन्हें बहुत कड़ी डाइट का पालन करना पड़ता है, जिसमें टेस्ट की जगह कम और पोषण की जगह ज्यादा होती है। हालाँकि पीवी सिंधु आइसक्रीम की काफ़ी शौक़ीन हैं और इसलिए पीवी सिंधु का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने सिंधु से मेडल जीतने पर उनके साथ आइसक्रीम खाने का वादा किया। क्योंकि अब सिंधु ने देश के लिए लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीत लिया है तो जाहिर तौर पर पीएम मोदी की तरफ से पीवी सिंधु के लिए यह एक अनोखा तोहफा होने वाला है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि भारत का ओलंपिक में सफलता का कारवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा और हमारे सभी एथलीट्स को मिलेगा पीएम मोदी के साथ उनकी पसंद की डिश खाने का मौका। 

अगर आप शामिल होना चाहते हैं पीवी सिंधु और नरेंद्र मोदी की इस आइसक्रीम ट्रीट में तो ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल आइसक्रीम रेसिपीज़ इस लिंक से। 

शेयर कीजिए ये स्टोरी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

Image Source: Wikimedia

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।