Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

नाश्ते में बनाए रणवीर बरार की चुकंदर से बनी खांडवी ।

Fotojet (57)

गुजरात का व्यंजन खांडवी जो कि मुख्यतः सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है, कि प्रसिद्धि किसी अन्य गुजराती डिश से कम नहीं है। और सिर्फ गुजरात ही नहीं यह महाराष्ट्र के भी विभिन्न क्षेत्रो में नाश्ते के रूप में लोगों की पहली पंसद बना हुआ है। भारतीय शेफ रणवीर बरार ने इस डिश को चुकंदर के स्वाद के साथ में तैयार किया है। रणवीर बरार एक भारतीय जाने माने शेफ हैं और मास्टर शेफ इंडिया की मेजबानी भी कर चुके हैं। इसके साथ ही वह वह सफल लेखक, फूड फिल्म निर्माता और फूड व्यवसाय में एक सफल व्यावसायी के रूप में भी जाने जाते हैं। रणवीर बरार ने कुछ दिन पहले ही अपने इंसटाग्राम में खांडवी बनाते हुए एक वीडियो डाला है जिसमें वह चुकंदर के स्वाद के साथ खांडवी बनाते हुए नजर आ रहे है। एक नजर वीडियो पर डालें।

सामाग्री।

1.बेसन – 1 कप। ।

2.दही – 1 कप। ।

3.चुकंदर रस – 1 कप। ।

4.पानी – 1 कप। 

5.नमक – स्वादानुसार। 

6.अदरक, हरि मिर्च का पेस्ट। – ½ चम्मच 

7.छोटा चुकंदर – ¼ बारीक काट हुआ। 

8.कसा हुआ नारियल – 1 चम्मच। 

9.तिल के बीज़ – ½ चम्मच। 

10.तेल – 2 चम्मच। 

11.सरसों के बीज़ – ½ चम्मच। 

12.सूखी लाल मिर्च – 2 से 3.

13.हींग – ¼ चम्मच। 

14.करी पत्ता – 2 से 4.

15.ताजी धनिया पत्ती। 

बनाने की विधि। 

एक बाउल में बेसन, दही, चुकंदर का रस, पानी, नमक और अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट को अच्छे से मिला लें। अब इस बैटर को छलनी की मद्द से छानकर गैस पर एक बरतन में डाल दें, और इसे अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें। इसे पकते समय ध्यान दें कि इसपर गांठे न पड़े, तो इसे धीमी आँच पर चलाते रहें। 

अच्छी तरह घुट जाने पर पेस्ट को थाली के दोनों तरफ फैला दें और खांडवी के आकार में इसे घुमाते रहें। इसके साथ ही आप इसे कसे हुए नारियल और चुकंदर के बारीक कटे लच्छो और थोड़े तिल के बीज़ से भरकर भी खांडवी बना सकते हैं। 

तड़के के लिए एक पैन में 2 चम्मच गर्म  तेल तेल में तिल, राई, हींग, सूखी मिर्च और करी पत्ता डालें। अब इसे खांडवी के उपर डाले और साथ ही धनिया पत्ता और लाल मिर्च के साथ इसकी गार्निशिंग करें। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।