Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

रणवीर बरार की पोहा वडा रेसिपी है आपकी किसी भी भूख का इलाज

Vada (1)

विश्व में कला और कलाकारों की कमी नहीं है, और प्रत्येक कला अपने आप में एक अलग पहचान लिए हुए है। लेकिन एक कला जो कलाकार के साथ प्रत्येक व्यक्ति को भी पसंद आती है, या यूं कहे कि संसार का हर व्यक्ति कलाकार के साथ उस कला का आनंद लेता है, वह है खाना पकाने की कला। अपने सोचे गए स्वाद को दिमाग से प्लेट तक उतारना किसी जादूगरी से कम नहीं है। विश्व में न जाने कितने ऐसे जादूगर हैं जो रोज अपनी कला के साथ अनगिनत लोगो को खुश करते हैं। इनमें से एक जादूगर ने हाल ही में हमें नाश्ते में बनने वाली दो रेसिपी के फ्यूजन से नवाजा है। भारतिय शेफ रणवीर बरार अपने प्रशंसको के लिए पोहा वडा की रेसिपी लेकर आए हैं, भारत में नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इन दो रेसिपी का फ्यूजन आइऐ देंखे कैसा होगा।

सामाग्री

1.पोहा राइस – 1.5 कप

2.तेल – 2 चम्मच

3.चना दाल- 1 चम्मच

4.सरसों के बीज- 1 चम्मच

5.सौंफ – ½ चम्मच

6.उरद दाल – 1 चम्मच

7.कड़ी पत्ता – 1

8.बड़ा प्याज – 1

9.कटी हुआ लहसुन – 1 चम्मच

10.कटा हुआ अदरक – 1 चम्मच 

11.कटी हुई हरी  मिर्च – 2

12.चीनी – ½ चम्मच 

13.नमक – स्वादानुसार 

14.दही – 1 चम्मच 

15.तेल – तलने लायक 

चटनी के लिए उपयुक्त सामाग्री 

 1.छोटा कच्चा आम – 1

2.½ इंच अदरक 

3.हरी पत्तेदार प्याज – 2 से 3

4.धनिया पत्ता – ¼ कप

5.तेल – चम्मच 

6-दही – 2 चम्मच 

7.काली मिर्च पाउडर – 1/4

8.नमक – स्वादानुसार 

9.चीनी – ¼ चम्मच 

गार्निशिंग के लिए सामाग्री 

1.ताजा सलाद 

2.ताजा हरा धनिया 

बनाने की विधी

1.एक बाउल में पोहा लें और उसे अच्छे से धो लें। 

2.धुले पोहे को एक बड़े बाउल में लें, और उसे अच्छे  से मैश करें। 

3.एक पैन में तेल, सरसों के बीज़ और चना दाल का तड़का लगाए। 

4.अब इसमें उड़द दाल, सौंफ और कड़ी पत्ता डाल अच्छे से मिलाए। और इस मिश्रण को एक बाउल में निकल लें। 

5.अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, चीनी और नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करलें। 

6.थोड़ी दही डालें और अच्छे से मिलाए, और एक गर्म पैन में इस पेस्ट को छोटी-छोटी टिक्कीयों का आकार दें। 

7.एक तरफ से पक जाने पर वडा को दूसरी तरफ पलट दें, इन्हें हल्की आंच पर पकाए ताकी वडा अंदर तक पक पाए। 

8.वड़ा पक जाने पर इन्हें दुबारा गर्म तेल में तले ताकी यह कुरकुरे बन पाए।

9.अब इन्हें टिशू में निकाल लें और गर्मागर्म हरी चटनी के साथ इनका आनंद लें।

चटनी बनाने की विधि 

एक जार में कच्चा आम, अदरक, पूरा हरा प्याज, धनिया पत्ता और तेल डालकर इसे पीस लें। इसे एक बाउल में निकाले और दही, काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक के स्वाद के साथ परोसे।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।