Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दीपिका पादुकोणे और रणवीर सिंह की बैंगलोर रिसेप्शन की कुछ खास तसवीरें

इटली के लेक कोमो में उनकी भव्य शादी के बाद, रणवीर और दीपिका ने पहले मुंबई में भवानी निवास का दौरा किया और फिर बुधवार को अपनी रिसेप्शन के लिए बैंगलोर गए।

दीपिका ने एक सफेद अनारकली सूट पहना था और उसके साथ उन्होंने अपना सॉलिटेयर मंगलसुत्र और झुमके पहने थे।

उनकी गर्दन के एक क्लोज़अप को देख कर पता चलता है कि दीपिका ने जाहिर तौर पर अपने आरके (RK)  टैटू से छुटकारा पा लिया है!

बैंगलोर पहुँच क्र दीपिका और रणवीर ने दीपिका के बैंगलोर के घर की बालकनी से अपने फैंस को वेव किया।

दीपवीर का भव्य रिसेप्शन बैंगलोर के लीला पैलेस होटल में आयोजित किया गया था।

इस नव-विवाहित जोड़े के लिए महाराजा सूट बुक किया गया था।

दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी जो उनके पसंदीदा डिज़ाइनर सब्यसाची द्वारा डिगं की गयी है। यह साड़ी उन्हें उनकी माँ ने तोहफे में दी है।

उनके गहने देखने योग हैं!

रणवीर ने सोने की कढ़ाई के साथ एक गहरा नीला कुर्ता पहना था। दोनों एक दुसरे के साथ बहुत खुश नज़र आ रहे थे।

रणवीर इस तस्वीर में दीपिका की साड़ी ठीक करते हुए नज़र आ रहे हैं! सभी महिलाएं उनके जैसे जीवन साथी चाहती हैं।

उनका पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक कीजिये

इस जोड़े ने विभिन रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोटो खिचवाई, जिनमे उनकी फिटनेस एक्सपर्ट पूजा मखीजा भी शामिल थी।

दीपिका पादुकोणे की माँ भी पूजा मखीजा के साथ नज़र आयीं।

उनका मुंबई रिसेप्शन 1 दिसंबर को द ग्रैंड हयात, मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, जहां बॉलीवुड के बहुत से सितारे जोड़े को मिलने और बधाई देने के लिए उपस्थित होंगे।

यहां नव विवाहित जोड़े के स्वागत का वीडियो है –

 

स्रोत: Instagram account of Deepika Padukone, Instagram account of Viral Bhayani, Intsagram account of Pinkvilla, Mens.Xp.com, filmfare, The Indian Express, DNA India, India Today, FirstPost, Bollywood shaadis, NDTV Khabar, Timesnownews