Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पुरानी साड़ीयों से बनाये जाने वाले 5 प्रकार के पोशाक

यूँ तो साड़ी भारत की पारम्परिक वेश भूषा कहलाती है। हम किसी भी पर्व त्यौहार के अवसर पर साड़ी पहनना ही पसंद करते हैं। हर अवसर पर हम नयी साड़ी खरीदते हैं और इस तरह हमारे अलमारी में पुरानी साड़ियां भर जाती हैं जिन्हे हम कभी इस्तेमाल नहीं करते। क्या आप जानते हैं की इन पुरानी साड़ियों को आप और भी कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि गाउन, ड्रेसेस, स्कर्ट, जम्पसूट इत्यादि। शायद यह जानकर आपको आश्चर्य हुआ होगा पर यह मुमकिन है।

तो आइये आज हम अलमारी में रखी अपनी पुरानी साड़ियों से बनाये जाने वाले कुछ पोशाकों के बारे में जानेंगे:

 

1) फ्लोरल मैक्सी ड्रेस

इसके लिए आपको चाहिए बस एक फ्लोरल प्रिंट की जॉर्जेट साड़ी और बॉर्डर के लिए एक प्लेन सिंगल कलर का कपडा। इस कपडे को वीडियो में बताये हुए अनुसार काटे और 10 मिनट में हो जाएं बीच पर जाने के लिए तैयार।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

 

2) वन पीस ड्रेस

इस खूबसूरत ड्रेस को बनाने के लिए आपको एक प्लेन सिंगल कलर की शिफॉन की साड़ी लेनी होगी और वीडियो में बताये अनुसार लेयर के रूप में एक के बाद एक लेयर बनाते हुए एक खूबसूरत सा ड्रेस तैयार हो जायेगा।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

 

3) लेहंगा

अगर आपको किसी शादी या त्यौहार में जाना है और एक दिन के लिए आप लेहंगा खरीदने में इतने पैसे नहीं खर्च करना चाहते है तो अपने अलमारी में से एक पुरानी साड़ी निकालिये और इस वीडियो की मदद से उसे दीजिये एक लहंगे का रूप।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

 

4) जम्पसूट

गर्मियों के मौसम और आज के दौर में जम्पसूट बहुत ही प्रचलन में हैं ।अगर आप अचानक से एक नया जम्पसूट पेहेनने के मूड में हैं और आपके पास बाजार तक जाने का समय नहीं है तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है। तुरंत जाएं एक पुरानी साड़ी निकालें और चुटकियों में उसे दें एक जम्पसूट का रूप।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

 

5) प्लाज़ो पैन्ट्स

आजकल प्लाज़ो का प्रचलन जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहाँ देखो यह छाया हुआ है चाहे वो टॉप के साथ हो या फिर कुर्ती के साथ। आरामदायक होने के साथ साथ यह हमें एक क्लासी लुक भी प्रदान करता है। इसीलिए आप भी इस वीडियो की सहायता से अपनी पुरानी साड़ी का उपयोग करके तैयार करें बिलकुल बाजार में मिलने वाला प्लाज़ो।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:

 

चित्र श्रोत: youtube.