Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

रेत में टमाटर भुनते हुए वायरल हुई दिल्ली के एक स्ट्रीट वेंडर की वीडियो

Fotojet (16)

स्ट्रीट फूड अपने नाम की ही तरह विविध है, हर गली हर नुक्कड और हर शहर में यह अपना एक अलग स्वाद समाए हुए है। आपने भले ही बड़े से बड़े शेफ के हाथ का खाना ही क्यूँ न खाया हो, लेकिन शहर का असली स्वाद आपको इन्हीं गली नुक्कडों में चखने को मिलता है। ये गालियां जादूगर की उस टोपी की तरह होती हैं, जहाँ से कब क्या निकल जाए हमारा अंदाजा लगा पाना जादूगर के जादू को समझने जितना ही मुश्किल होता है।

हाल ही में ऐसा ही एक जादूगर हमें दिल्ली की गालियों में देखने को मिला है, जो कि एक बड़े रेत से भरे बरतन में टमाटर को पकाते हुये देखा जा रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम रील्स पर फूड ब्लॉगर्स @Chatore_Broothers द्वारा पोस्ट किया गया था। जो कि अभी तक 17 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

छोटी क्लिप में, हम दिल्ली के स्ट्रीट फ़ूड विक्रेता को कोयले की भट्टी के ऊपर एक बड़े बर्तन में रेत की परत में टमाटर डालते हुए देखते हैं। वह टमाटर को दो बार तब तक फेंटता है जब तक कि वे भून न जाएं और उनका रंग काला-भूरा न हो जाए। फिर, वह उन्हें गर्मी से हटाता है और त्वचा को हटाने के लिए उन्हें ठंडे पानी की एक बाल्टी में मिलाता है। इन रेत-भुने टमाटरों को फिर काटकर चटनी और मसाले के साथ पत्तों से बनी प्लेट में परोसा जाता है!

दिल्ली के स्ट्रीट फूड वेंडर द्वारा दिखाए गए रेत में टमाटर भूनने की अद्भुत विधि से इंस्टाग्राम यूजर्स हैरान थे। एक यूजर ने लिखा, ”पहली बार ऐसा कुछ देखा” वहीं एक यूजर ने लिखा, ”टमाटर विद पिंच ऑफ अर्थ !”

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।