Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

संजीव कपूर की पीनट चॉकलेट बार रेसिपी जो है बनाने में बहुत ही आसान

Chocolate Bar Feature

7 जुलाई को विश्व भर में वर्ल्ड चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ चॉकलेट पीनट बार बनाने की रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को शेयर करते हुए संजीव कपूर ने लिखा कि “वर्ल्ड चॉकलेट आने वाला है क्यों ना ऐसे में चॉकलेट और मूंगफली के बेहतरीन कॉन्बिनेशन के साथ चॉकलेट पीनट बार बनाई जाए।” संजीव की यह रेसिपी चॉकलेट लवर्स को काफी पसंद आ रही है। आइए जानते हैं मशहूर शेफ संजीव कपूर की चॉकलेट पीनट बार रेसिपी को विस्तार से। 

संजीव कपूर की चॉकलेट पीनट बार रेसिपी

संजीव कपूर की सुझाई रेसिपी से तैयार चॉकलेट पीनट बार घर पर बनाने में बहुत आसान और देखने में बहुत टेस्टी है। आइए जानते हैं संजीव कपूर की रेसिपी के अनुसार चॉकलेट पीनट बार तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है और इसे कैसे बनाया जाता है। 

चॉकलेट पीनट बार तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री

संजीव कपूर की रेसिपी के अनुसार चॉकलेट पीनट बार तैयार करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-: 

चॉकलेट पीनट बार तैयार करने की विधि

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से चॉकलेट पीनट बार तैयार करें-: 

1. सबसे पहले मिल्क चॉकलेट और डार्क चॉकलेट को एक साथ पिघलने दें एवं दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। 

2. इसके बाद चॉकलेट बार तैयार करने के लिए इस मिश्रण को सांचे में डालें। 

3. इस मिश्रण को लगभग 30 सेकंड तक सांचे में सेट होने दें और फिर थोड़ी सी मेल्टेड चॉकलेट को अलग बचाकर सांचे को फ्रिज में रख दें। 

4. इसके बाद भुनी हुई मूंगफली को बारीक काटें। 

5. एक फ्राई पैन में केस्टर शुगर की चाशनी तैयार करें और उसमें फ्रेश क्रीम, मक्खन, ग्लूकोज़, और कटी हुई मूंगफली डाल दें।

6. तैयार मिश्रण को फ्रिज़ में जमी हुई चॉकलेट बारों पर डालें। 

7. अब इन बारों पर पीनट बटर भी डालें और अंत में ऊपर से पिघली हुई चॉकलेट डालकर फ्रिज में जमने दें। 

8. पीनट चॉकलेट बार तैयार है। गोल्ड पेपर में लपेटकर स्टोर करें। 

आज़माइए BetterButter स्पेशल चॉकलेट रेसिपीज़ 

चॉकलेट हम सभी को पसंद आती है। इस आर्टिकल में हमने आपसे वर्ल्ड चॉकलेट डे के स्पेशल अवसर पर मशहूर शेफ संजीव कपूर की पीनट चॉकलेट बार रेसिपी शेयर की। कैसी लगी आपको ये रेसिपी हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।