बारिश के मौसम में पकौड़े से बेहतर क्या ही हो सकता है। हाल ही में मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिक्स पकौड़े बनाने का फार्मूला शेयर किया। उनकी इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसे बनाने में हेल्दी और टेस्टी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए संजीव कपूर ने लिखा कि “यह आपका शाम का नाश्ता एक कप चाय के साथ बहुत बेहतरीन हो सकता है”। तो बारिश के मौसम में शाम के मज़े को दोगुना करने के लिए आइए जानते हैं संजीव कपूर की मिक्स पकौड़े रेसिपी।
संजीव कपूर की मिक्स पकौड़ा रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री
संजीव कपूर की मिक्स पकौड़ा रेसिपी तैयार करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-
- एक कप पालक के पत्ते
- एक कप मेथी के पत्ते
- 1 प्याज़
- एक आलू
- हरी मिर्च
- एक चौथाई चम्मच अजवाइन
- हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्म्च
- लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- हींग एक चौथाई चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- धनिया
- एक कप बेसन
- तेल
- जीरा पाउडर एक चौथाई चम्मच
- बेकिंग सोडा
- पानी
संजीव कपूर की मिक्स पकौड़ा तैयार करने की रेसिपी
उपरोक्त सामग्री से निम्न विधि से मिक्स पकौड़े तैयार करें-:
1. सबसे पहले एक कटोरे में पालक के पत्ते और मेथी के पत्ते निकाल लें।
2. इसके बाद इस कटोरी में कटा हुआ, प्याज कटे हुए आलू, और कटी हुई हरी मिर्च मिला दें।
3. इसके बाद इस कटोरे में सभी मसाले जैसे गरम मसाला, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हींग, नमक, धनिया पाउडर, अजवाइन और बेसन मिला दें।
4. इसके बाद पकौड़े का घोल तैयार करने के लिए इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और चुटकी भर बेकिंग सोडा मिला दीजिए।
5. पकौड़े का घोल तैयार करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें कुरकुरे पकौड़े तल लें।
6. हरी चटनी अथवा लाल चटनी के साथ इन पकौड़ो का आनंद उठाइए।
ट्राई कीजिये BetterButter स्पेशल मिक्स पकौड़ा रेसिपीज़।
ऐसे ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
