Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

संजीव कपूर की आसान और स्वादिष्ट कच्चे केले की भजिया रेसिपी

Banana Bhajiya Feature

कच्चे केले का इस्तेमाल आमतौर पर हम सब्ज़ी बनाने के लिए करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसके और भी कई उपयोग हो सकते हैं? हाल ही में मशहूर शेफ़ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कच्चे केले की कुरकुरी भजिया बनाने की रेसिपी शेयर की। चूँकि अभी मौसम बारिश का है, ऐसे में कच्चे केले की ये अनोखो भजिया ट्राई करने के लिए उचित समय है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं संजीव कपूर की कच्चे केले की भजिया कैसे होती है तैयार? 

कच्चे केले की भजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

संजीव कपूर की कच्चे कले की भजिया रेसिपी तैयार करने के लिए आपको निम्न चीज़ों की आवश्यकता होगी-:  

 

कच्चे केले की भजिया बनाने की विधि 

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद निम्न विधि से कच्चे केले की भजिया तैयार करें:-

1. सबसे पहले कच्चे केले के दोनों किनारों को काटकर केलों को छील लें।

2. इसके बाद केलों के बड़े-बड़े पतले टुकड़े काटकर उन्हें पानी में भिगो दें। 

3. इसी बीच अजवाइन, जीरा, व साबुत धनिया को एक पैन में ख़ुशबू आने तक हल्का भूनकर सिल-बट्टे से दरदरा पीस लें। 

4. इसके बाद एक कटोरे में बेसन लेकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च व तैयार मसाला मिलाएँ। 

5. इस कटोरे में थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीज़ों को मिक्स करें व पकौड़े का घोल तैयार करें। 

6. इसके बाद कटे हुए केले के टुकड़ों को बेसन में लपेटकर गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें। 

7. भजिया के लिए चटनी तैयार करने के लिए कसा हुआ नारियल, हरी मिर्च, नींबू, हरा धनिया व नमक को मिक्स करके आधा कटोरी पानी के साथ मिक्सर में चला लें।

8. तैयार चटनी के साथ गर्मा-गर्म भजिया सर्व करें। 

BetterButter स्पेशल भजिया रेसिपीज़ ट्राई करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

शेयर करें ये आर्टिकल अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ और ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ के लिए बने रहिए BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।