Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कौन कहता है लौकी बोरिंग होती है, बनायें शेफ संजीव कपूर की लौकी भरता रेसिपी

Lauki Bhrta

आपने बैंगन का भर्ता अपने जीवन में कई बार खाया होगा, मसालों से भरी यह डिश बैंगन के स्वाद को एक चमत्कारी स्वाद देने के लिए जानी जाती है। अब भले कोई बैंगन की सब्जी खाए न खाए भर्ते के लिए कोई न नहीं कर सकता। दोस्तो भर्ते से याद आया कि शेफ संजीव कपूर कहते हैं कि भर्ता किसी भी चीज का बन सकता है। और ऐसा सिर्फ कहा ही नहीं हैं ब्लकि यह कारनामा करके भी दिखाया है। अपनी हालिया इंसटाग्राम “Tasty Tuesday” के पोस्ट में संजीव कपूर ने न सिर्फ लौकी के भर्ते के बारे में बताया है ब्लकि उसे बनाकर भी दिखाया है। अब हम कह सकते हैं कि लौकी भी हमारी पसंदीदा सब्जियों में जुड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। तो इस रेसिपी को साथ में ट्राई करना तो बनता है। 

सामाग्री 

लौकी – 1

तेल – आवश्यकतानुसार 

जीरा – 1 चम्मच 

बारीक कटी लहसुन – 1 चम्मच 

हरी मिर्च – 2 से 3

बारीक कटा प्याज – 1

पिसे हुए टमाटर – 2

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच 

जीरा पाउडर – 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

नींबू का रस – 1 चम्मच 

बारीक कटा ताजा धनिया – 2 चम्मच 

भुनी हुई मूँगफली का पाउडर -2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1.लौकी पर ब्रश की मदद से हल्का तेल लगा लें और चारो तरफ से आग में पकाए।

2.अब लौकी को एक पानी से भरे बाउल में रखे और उसकी बाहरी त्वचा को निकाल लें। 

3.लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटे। 

4.अब एक पैन में तेल गर्म करे और जीरे को भूरा होने तक भुने। साथ ही लहसुन और हरी मिर्च को 1 मिनट तक पकाए। 

5.प्याज को डाल उसे हल्का भूरा होने तक चलाए और टमाटर डाल दें।

6.नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल मसालों को अच्छे से पकाए। 

7.¼ कप पानी डालें और तेल के अलग होने तक पकाए। 

8.लौकी को डालें और अच्छे से मिलाए, अब नींबू का रस, धनिया पत्ता, और मूँगफली पाउडर डालकर मिलाए। 

8.धनिया पत्ता से डिश को गार्निश करे और रोटियों के साथ इसका आनंद लें। 

<p style=”font-size: 11px;”>Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।