एक सेलिब्रिटी कपल की ज़िन्दगी कभी आसान नहीं होती। वे हमेशा पापराज़ी और मीडिया रिपोर्टर्स के नज़र में होते हैं। कभी-कभी कुछ जोड़ों के लिए चीजें बहुत ही अच्छी तरह काम करती हैं और वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा कर शादी कर लेते हैं, कुछ कपल्स आपस के मतभेदों की वजह से अपने रास्ते अलग कर लेते हैं, और कुछ कपल्स तो प्रेम विवाह के बाद भी तलाक लेते हैं। इन सब के पीछे हमेशा कुछ कारण होते हैं जो उनके रिश्ते में कड़वाहट लाते हैं, कुछ तो सार्वजनिक रूप से सभी को पता होते हैं जबकि कुछ इन जोड़ो के नजदीकी लोगो द्वारा कही गयी बातों पर आधारित होती है।
आइए देखें बॉलीवुड जोड़ों की सबसे चौंकाने वाले झगड़े-
1. ऐश्वर्या राय – सलमान खान।
1999 में, ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने डेटिंग करनी शुरू किया। 2002 में इनके ब्रेकअप तक ये जोड़ा अपने रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियां में रहता था । ऐश्वर्या ने ब्रेकअप के लिए सलमान खान पर “मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक दुर्व्यवहार और आक्रामक बर्ताव” को कारण बताया था । उनका ब्रेक-अप बहुत कड़वाहट भरा रहा, जो कि सार्वजनिक हो चूका था। इसके 5 साल बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से विवाह कर लिया और अब उनकी आराध्य नाम की एक बेटी भी है जबकि सलमान खान अभी भी आधिकारिक तौर पर सिंगल हैं।
2. शाहिद कपूर – करीना कपूर।
शाहिद कपूर और करीना कपूर 2004 में अपनी फिल्म फ़िदा की शूटिंग के दौरान लाइमलाइट में थे। माना जाता है इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके रिश्ते के शुरुआती हुई थी । इस कपल के बारे में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा बातें हुआ करती थी और उनमें प्यार बहुत था। हालांकि भाग्य ने उनके लिए कुछ और ही योजनाएं बनाई थीं। इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया और 2007 में आयी जब वी मेट कपल के रूप में इनकी आखिरी फिल्म थी। उनके ब्रेकअप के पीछे के कारण की बहुत सी अफवाहें फैली । कुछ लोग इनके निरंतर झगड़ों का कारण करीना की मां बाबिता का इनके रिश्ते में हस्तक्षेप को बताते हैं लेकिन कुछ समय में ही इनकी लड़ाई वहां पहुंच गयी जहाँ से रिश्तों में सुधार का अंदेशा भी ख़त्म हो गया ।
3. ऋतिक रोशन – सुसैन खान।
मीडिया रिपोर्टें की माने तो सुसैन ने अपने पति ऋतिक से ‘काइट्स’ अभिनेत्री बारबरा मोरी और कंगाना रनौत से शूटिंग के दौरान करीबी होने के बारे में कई बार सवाल किया लेकिन रितिक ने हमेशा अभिनेत्री कंगना रनौत से डेटिंग की बातों को इंकार किया । लेकिन कहा जाता है एक पत्नी के पास उसके पति में आये बदलावों को समझने की एक विशेष प्रतिभा होती है और ऐसा सुसैन के लिए भी कहा जा सकता है। दिसंबर 2013 में दोनों ने अपने 13 साल के शादी के रिश्ते को तलाक लेकर ख़त्म कर दिया । हालांकि दोनों में से किसी ने भी वास्तव में तलाक के कारणों की व्याख्या नहीं की। यह अनुमान लगाया गया कि तलाक का कारण ऋतिक के कथित अफेयर्स थे । वे दोनों बिना किसी मांग के शांतिपूर्व तरीके से अलग हो गए और अपने दोनों बेटों की जिम्मेदारियाँ एक साथ साझा करते हैं।
4. प्रीति जिंटा – नेस वाडिया।
अभिनेत्री प्रीटी जिंटा ने 2005 में बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ अपने रिश्ता की बात को सार्वजनिक रूप से माना । 2009 में सबको एक बड़ा झटका लगा जब नेस वाडिया ने एक पार्टी के बीच प्रीति ज़िंटा को थप्पड़ मारा । कुछ महीने बाद ही इनका रिश्ता ख़त्म हो गया। लेकिन अधिकांश लोग तब चौंक गए जब प्रीति जिंटा ने नेस वडिआ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि नेस वडिआ ने 30 मई 2014 को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान उन्हें धमकी दी थी। नेस वाडिया पर “हमला, इरादतन महिला की विनम्रता को धक्का पहुंचाना और आपराधिक इरादे” पर केस दर्ज़ किया गया ।
5. ऋतिक रोशन – कंगना रनौत
क्या कभी ऋतिक रोशन और कंगना रनौत रिलेशनशिप में थे, अभी भी बॉलीवुड जोड़ों के बारे में सबसे रहस्यमय सवालों में से एक हैं। अभिनेत्री कंगना ने ऋतिक के उनके साथ होने की बात कही तो ऋतिक ने उन बातों को सिरे से नकार दिया। हालात इस हद से ज्यादा तब बिगड़ गए जब 2016 में ऋतिक रोशन ने कंगाना रनौत के खिलाफ मुकदमा दायर किया, कंगना पर इंटरनेट पर स्टॉक करने और ऋतिक का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया । हालांकि, कंगना ने ऐसे सभी आरोपों से इंकार कर दिया और रितिक के खिलाफ काउंटर शिकायत दर्ज कराया। बाद में वर्ष 2016 के अंत में मुंबई पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया। एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी, विवाद में कोई भी निश्चित निष्कर्ष नहीं निकल पाया। आज तक, यह लड़ाई सभी बॉलीवुड जोड़े के बीच सबसे विवादास्पद मानी जाती है।
चित्र श्रोत – DNA-India, India today, Mid day, Newsnrn, business recorder

