Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

डेंगू के लक्षण जिनसे आपको अवगत होना चाहिए

डेंगू, मच्छर के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारी है और दुनिया भर के लोगों के लिए एक बुरे सपने की तरह है। यह बीमारी वैश्विक स्तर पर लगभग 100 देशों में फैली हुई है और अगर जल्दी पता चला तो प्रभावी ढंग से इसका ईलाज किया जा सकता है। डेंगू, जिसे ब्रेकडाउन बुखार भी कहा जाता है, एक ऐसी बीमारी है जो आम तौर पर मच्छर के काटने से शुरू होती है और इसके लक्षण 5 से 7 दिनों के समय में दिखने लगते हैं। अक्सर इसके लक्षणों को समझने में वक़्त लग जाता है और यह बीमारी गंभीर हो जाती है, पर अगर आप सही समय पर इसके लक्षणों को समझ जाते हैं तो इसे रोकना या इसका ईलाज करना आसान हो जाता है।

 

कारण –

डेंगू ‘एडीज इजिप्ती’ नामक मच्छर के कारण होता है। यह वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति से सीधे किसी अन्य व्यक्ति तक नहीं जा सकता इसलिए एडीस मच्छर इस वायरस को पहले से संक्रमित व्यक्ति से किसी अन्य व्यक्ति तक ले जाने का काम करता है। ऐसी बीमारियों से दूर रहने लिए आपको मच्छरों से छुटकारा पाने की ज़रूरत है।

 

लक्षण-

आम तौर पर, डेंगू से प्रभावित व्यक्ति को 5 से 7 दिनों के समय में इसके लक्षणों का सामना होता है। पहले चरण के दौरान व्यक्ति को सिरदर्द, 104  डिग्री तक बुखार,चक्कर, उल्टी, भूख न लगना, जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, ठंड, मांसपेशियों में दर्द, रैशेस, सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दूसरे चरण के दौरान, आपको शरीर के तापमान में गंभीर गिरावट का सामना करना पड़ सकता है और तीसरे चरण में तापमान में अचानक वृद्धि के साथ पूरे शरीर में गंभीर चकत्ते हो सकते हैं। अधिकांश समय, एक संक्रमित व्यक्ति डेंगू के संकेतों को समझ नहीं पता।

और यदि स्थिति खराब हो जाती है, तो रक्त प्लेटलेट्स में गंभीर गिरावट हो सकती है, तीव्र पेट दर्द और आंतरिक रक्तस्राव के साथ ब्लड प्रेशर भी हो सकता है जो बहुत ही घातक है।

 

डेंगू को रोकने के लिए कुछ ख़ास उपाय –

आपको यह समझने की जरूरत है कि डेंगू के मच्छर सुबह और शाम के समय में अधिक सक्रिय होते हैं। तो इन मच्छरों से बचने के लिए घर के अंदर रहें या आवश्यक उपाय करें –

 

चित्र स्रोत – Wikipedia Commons, Flickr