Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

फ़िल्मों में धूम मचाने के बाद मास्टरशेफ़ तेलुगु होस्ट करती नज़र आएगी तमन्ना भाटिया

Wp Tamma Bhatia Master Chef

मास्टर शेफ देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक है, और अब इस शो के तेलुगु वर्जन की खूबसूरती में चार चांद लगने वाले हैं। खबरों के अनुसार इस लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो के लिए होस्ट बनाया गया है प्रसिद्ध बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया को। इस शो में तमन्ना के साथ हैदराबाद के शेफ संजय थुम्मा, चलापथी राव और महेश पदाला निर्णायकों की भूमिका में नज़र आएंगे। 

अगस्त के अंत में होगी मास्टरशेफ तेलुगु की शुरुआत

तमन्ना के मास्टर शेफ तेलुगु का हिस्सा बनने की घोषणा इनोवेटिव फिल्म एकेडमी और प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन द्वारा की गई। इस रियलिटी कुकिंग शो में उभरते हुए कुक खिताब के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगे, और विजेता को पच्चीस लाख रुपये दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मास्टर शेफ तेलुगू की शुरुआत अगस्त माह के अंत में होगी और इसका प्रसारण जैमिनी टीवी पर किया जाएगा। 

आपको बता दें कि मास्टरशेफ तेलुगु का हिस्सा बनने से पहले तमन्ना कई तेलुगु, तमिल व हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। बाहुबली, एंटरटेनमेंट, व हिम्मतवाला जैसी फिल्मों में काम कर चुकी तमन्ना भाटिया, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है। अब उनके फैंस उन्हें रियलिटी शो होस्ट के नए अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप बने रहिए ऐसी ही रोचक जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।