Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड कलाकारों के हनीमून

अपनी शादी की हलचल के बाद, हर कपल एक छुट्टी पर जाता है ताकि उन्हें थोड़ा ब्रेक मिले और वह एक दूसरे के साथ समय बिता सकें।अपनी शादी के बाद, हर कपल अपने हनीमून पर जाने का इंतज़ार करता है।

बॉलीवुड कलाकारों के हनीमून, भी उनकी शादी जितने चर्चित और सेंसेशनल होते हैं। अगर आपकी शादी हो रही है या फिर आप अपने हमसफ़र के साथ कुछ वक्त बिताने चाहते हैं, तो अपने पसंदीदा कलाकारों के हनीमून डेस्टिनेशंस को नोट करें।

 

1.शाहरुख़ खान और गौरी खान

बॉलीवुड के पावर कपल, शाहरुख़ खान और गौरी खान की शादी 1991 में हुई थी। इस जोड़ी के तीन बच्चे हैं-आर्यन, सुहाना और अब्राम। अब्राम का जन्म सररोगासी से हुआ था।

अपने हनीमून के लिए, शाहरुख गौरी को पेरिस लेकर गए थे। पेरिस को ‘सिटी ऑफ़ लव’ भी कहा जाता है।

 

2.विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। उनकी शादी इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी में हुई थी।

अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद, विराट और अनुष्का को अपने काम पर जाना था। विराट को टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका जाना था मैच के लिए और अनुष्का को अपनी फिल्म ‘ज़ीरो’ की शूटिंग ख़तम करनी थी। इसी वजह से, इस सुन्दर जोड़ी ने अपना हनीमून टस्कनी में ही मनाया था।

 

3.सैफ अली खान और करीना कपूर खान

पटौदी के नवाब, सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान से 2012 में शादी करी थी। करीना कपूर  खान, बॉलीवुड के प्रथम परिवार की बेटी है। सैफ और करीना का एक 1.5 साल का बेटा भी है। उनके बेटे का नाम तैमूर अली खान है।

हनीमून के लिए यह राजसी जोड़ा, स्विट्ज़रलैंड गया था। हर साल, सैफ और करीना स्विस शहर स्ताद (Gstaad) जाते हैं ताकि वह एक दूसरे के साथ वक्त गुज़ार पाएं।

 

4.अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राइ बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राइ बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। इस जोड़े की एक 6 साल की बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम आराध्य बच्चन है।

अपने हनीमून के लिए, अभिषेक और ऐश्वर्या यूरोप गए थे। वो फ़्रेंच शहर कान्स भी गए थे।

 

5.शाहिद कपूर और मीरा कपूर

शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में दिल्ली की लड़की, मीरा राजपूत से शादी करी थी। मीरा और शाहिद की एक दो साल की बेटी है जिसका नाम मीशा कपूर है। अक्टूबर 2018 में, शाहिद और मीरा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे।

हनीमून के लिए, शाहिद अपनी दुल्हन मीरा को लंडन लेकर गए थे।

सूत्र: DNA India, India Today, News18.com, Pixabay,  Rediff.com, Vogue India Facebook Page.