आज से 5 साल पहले रामलीला के सेट पर शुरू हुई दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी पर हाल ही में दोनों ने ही अपनी मंजूरी की मोहर लगा दी है | दीपवीर इसी साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे | हमेशा से अपना प्यार छुपाते इन दोनों प्रेम-दीवानो ने डंके की चोट पर ये ऐलान किया हैं कि “प्यार हैं” | चलिए सुनते हैं रणवीर और दीपिका की लव-स्टोरी –
2012
ये इनकी लव स्टोरी का पहला साल था | ऐसा कहा जाता हैं कि दोनों का एक दूसरे की तरफ लगाव राम-लीला मूवी के सेट पर शुरू हुआ | मीडिया और लोग इसके बारे में और जानने के लिए और उत्सुक होने लगे | चाहे दोनों ने प्यार को छुपाने की कोशिश की लेकिन रामलीला मूवी को 4 साल होने पर रणवीर ने दीपिका के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली और उस पर लिखा ” हम दोनों एक साथ कितने अच्छे लगते हैं ना ?” – उस समय हमें कुछ हिंट मिला |
2013
बॉलीवुड के हिट स्टार्स होने की वजह से दोनों ही को अपने घरों से दूर रहना पड़ा लेकिन अपनों की कमी को रणवीर अक्सर पूरा करते रहे दीपिका के मूवी सेट्स पर पहुंच कर | यहाँ तक कि मूवी फाइंडिंग फैनी में इन्होने दीपिका के हस्बैंड का रोल निभाया |
2014
2014 में ज़ी सिने अवार्ड्स के चलते जब इन दोनों ने स्टेज पर एक साथ परफॉर्म कर धमाल मचाया तो लोगों को इनका प्यार इनकी आँखों में दिखने लगा | रणवीर ने कई बार दीपिका के प्रति अपना इंटरेस्ट दिखाया और दीपिका ने भी उसी अंदाज़ में इसका जवाब भी दिया |
2015
इस साल तो जब स्टेज पर रणवीर ने अपने घुटने पर टेक कर दीपिका के लिए “राम चाहे लीला ” गाना गया तो चीज़े काफी हद तक कन्फर्म हो गयी | उनका एक दूसरे के लिए प्यार, आदर और प्रशंसा छुपाये नहीं छुपती | करण जोहर की पार्टी के दौरान जब दीपिका करण के साथ बाहर निकल रही थी तो रणवीर हाथ में गुलाब लिए उनके पीछे-पीछे चलते नज़र आये |
2016
एक साथ पार्टी अटेंड करने से लेकर IIFA अवार्ड्स की कांफ्रेंस के दौरान रणवीर का दीपिका को टकटकी लगाए देखना बिल्कुल वैसा ही था जैसा चाँद को चकोर देखता है | और इनके बीच चल रहे प्यार की बात तब सामने आयी जब अम्बानी की पार्टी में रणवीर और दीपिका हाथो में हाथ लिए दिखाई दिए |
2017
ये साल दीपिका का था क्योंकि इसी साल दीपिका ने अपनी एंट्री हॉलीवुड में की-जहा हर मोड़ पर रणवीर उनके साथ खड़े थे | कभी एक आज्ञाकारी बॉयफ्रेंड के रूप में तो कभी उनका समर्थन करते हुए दोस्त के रूप में |
2018
एक साथ मालदीव्स में बितायी हुई छुट्ठियो ने लोगों की बेसर्ब्री और बढ़ा दी | लेकिन अब हम सबका इंतज़ार ख़त्म हुआ | दीपवीर इसी साल अपने प्यार को शादी का नाम देने वाले हैं और हम सब इस बात से बेहद खुश हैं |
चित्र स्त्रोत -mensxp.com,zee news, youtube, the indian express, vogue India, bollywood bubble.com,

