Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पर्यटक स्थल जो बॉलीवुड की वजह से हुए मशहूर

क्या आप घूमने के शौक़ीन हैं और अपनी अगली छुट्टियां मनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं ? तो फिर हमारे पास है उन सभी जगहों की लिस्ट जहा जिंदगी में एक बार जाना जरूर बनता है | ये हैं कुछ ऐसे डेस्टिनेशन जिन्हे बॉलीवुड ने और पॉपुलर बना दिया | और इस सब का श्रेय जाता है उन बॉलीवुड निर्देशकों को जिन्होंने बहुत ही कुशलता से अपनी फिल्मो के माध्यम से इन सुन्दर जगहों को दिखाया है –

 

कोर्सिका (Corsica)

तमाशा फिल्म देखने से पहले क्या आप जानते थे कि दुनिया में ऐसी कोई जगह भी है ? मूवी की शूटिंग कोर्सिका के फ्रेंच इसलैंड्स में हुई है जहा पर आप कलाकारों को हाथ में हाथ डाले, गाना गाते, डांस करते और रेस्टोरेंट्स,कैफ़े और बार में बैठा हुआ देख रहे थे | हालांकि कोर्सिका गिरोह हिंसा की वजह से जाना जाता है, लेकिन फिर भी पूरी प्रोडक्शन टीम मेडिटरेनीयन आइलैंड पर जा पहुंची ताकि मनोरम दृश्यों और लैंडस्केप को अपने कैमरे में कैद कर सकें |

 

न्यूयॉर्क

हम कैसे भूल सकते हैं कल हो ना हो फिल्म की वो टावर वाली बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ! इस सुपर हिट फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर अपनी एक छाप ही नहीं छोड़ी बल्कि न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को बखूबी दिखाया है | ब्रुकलिन ब्रिज, वॉल स्ट्रीट,बाउ ब्रिज,वाटर्स एज रेस्टोरेंट जैसी जगहों को फिल्म के बेहतरीन दृश्यों के साथ बड़ी सुंदरता के साथ दिखाया है | आप न्यूयॉर्क जाइये, कल हो ना हो की यादें ताज़ा ना हो गयी तो कहना !

 

मुन्नार

भारत के दक्षिणी हिस्से को एक स्पर्श देते हुए, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने केरल स्थित मुन्नार के ना जाने कितनी ही रंगो और खूबसूरत जगहों से लोगों की आँखों को ठंडक पहुंचाई थी | वो गाना याद है आपको जिसमे दीपिका पूरे केरल की खूबसूरती बयान करती है -सच में शान्ति और सुकून के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है|

 

लंदन

ब्लॉक-बस्टर फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम में लंदन की सभी प्रसिद्ध जगहों को दिखाया गया है जो आपको देखनी चाहिए | लंदन घूमने के लिए आपको किसी गाइड की जरुरत नहीं हैं ये फिल्म ही काफी है | तो रायचंद हाउस है बकिंघमशायर शहर का फेमस वड्डेसडॉन मैनर, गाना “दीवाना हैं देखो” फिल्माया गया है ब्रिटिश म्यूजियम में और वो भावुक दृश्य जहा राहुल अपनी माँ से मिलता है वो है ब्लूवाटर शॉपिंग मॉल,U.K. का | फिल्म के निर्देशक ने हमे घर बैठे-बैठे पूरे लंदन की सैर करा दी वो भी इतनी सुन्दर कहानी के साथ |

 

अबू धाबी

आसमान छूती इमारतों और कभी ना पार होने वाले रेगिस्तानों के बीच एक्शन और ड्रामा की कहानी रेस -3 ने दर्शकों को पूरा अबू धाबी दिखा दिया | लिवा डेजर्ट, एमिरेट्स स्टील इंडस्ट्री, सेंट रेगिस और दुनिया भर में मशहूर बुर्ज मुहम्मद बिन रशीद म्यूजियम जैसे पर्यटक स्थलों की झलक आपको इस मूवी में देखने को मिलती है | निर्देशक रेमो डी ’सूज़ा ने इस कहानी से ना ही लोगों को उनकी सीटों से बांधे रखा बल्कि इन खूबसूरत जगहों को उतनी ही खूबसूरती से दर्शाया है |

 

चित्र स्त्रोत -wikipedia commons, wikipedia, flickr, fanpop, indian nerve