Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर पहुंचे केदारनाथ, कड़कड़ाती ठंड में उठाया स्थानीय चाय का लुफ्त

Fotojet 2021 11 03t161514.722

केदारनाथ के कपाट बंद होने वाले हैं और ऐसे में कई श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा केदार के दर्शन करने पहुंची हैं। और पिछले 2 सालों से कोरोना में लगे प्रतिबंध हटने के बाद श्रद्धालुओं का यहां उमड़ना और भी लाजमी हो जाता है। ऐसे में हमारे फिल्मी कलाकार भला कैसे पीछे रह सकते हैं।

बॉलीवुड की पसंदीदा स्टार किड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी हाल ही में केदारनाथ के दर्शन करके लौटे हैं। ट्रैवल बडी होने के साथ-साथ इन्होंने वहाँ के स्थानीय भोजन का भी साथ में लुफ्त उठाया है, जिस कारण इस जोड़ी को फूड बडी का टैग देना गलत नहीं होगा।

सारा ने अपनी यात्रा से लौटने के बाद खाने की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। उन्होंने दो तस्वीरों का एक कोलाज बनाया, जिसमें पहला में “चाय” लिखा था। जबकि दूसरे में लिखा है, ‘भोजन’।

पहले स्नैप में दोनों अपनी चाय की प्याली के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीर में केतली छलनी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी स्थानीय दुकान की तस्वीर हो सकती है। तस्वीरों में दोनों की मुस्कराहट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने ही साथ में अपनी इस ट्रिप का खूब आनंद लिया। और केदारनाथ के ठंडे पहाड़ी क्षेत्र में चाय उनके कितने काम आई होगी।

सारा अली खान पहले भी केदारनाथ के दर्शन कर चुकी है और 2013 में आई आपदा पर बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ में बतौर मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम भी कर चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा अली खान को केदारनाथ में कई दिन गुजारने का अवसर मिला था। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत और जगह का अनुभव ने उनकी इस यात्रा को आसान जरूर बनाया होगा। साथ हम कह सकते हैं कि जाह्नवी कपूर को केदारनाथ के दर्शन करवाने के लिए सारा से अच्छा ट्रैवल बडी भला और कौन हो सकता है।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।