Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

काली गाजर से बना हलवा हो रहा है वायरल, लोगों ने इसे सीमेंट कहा

Kali Gajar Ka Halwa

सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा हमेशा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली मिठाइयों में से एक रहा है। और हमारा दावा है कि आप हमारी इस बात से पूरी तरह से सहमत होंगे। हम में से अधिकांश लोगों ने बहुत बार इस स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लिया है और एक बार प्लेट को चाटकर साफ करने के बाद और हलवा खाने के लिए तरसते हैं। हालाँकि, आप लखनऊ में एक स्ट्रीट फूड वेंडर द्वारा बेचे जाने वाले इस विशेष काले गाजर के हलवे को खाने से पहले कई बार सोचेंगे।

अगर आप सोच रहें हैं कि काली गाजर जैसी सब्जी का होना आपके लिए नया है, तो आप इसमें बिलकुल भी अकेले नहीं हैं।

बाबा का ढाबा फेम फूड ब्लॉगर गौरव वासन (Gaurav Wasan) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वह काले गाजर के हलवे को ट्राई करते हुये नजर आ रहे हैं। वीडियो को 1.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 77 हजार से अधिक कॉमेंट के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर नेटिज़न्स ने स्पष्ट रूप से पकवान के प्रति अपनी नाराज़गी दिखाई है। कई लोगों ने इसे सीमेंट बताया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि काली हलवा लखनऊ का एक लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे चुकंदर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है।

वीडियो में आप फूड ब्लॉगर गौरव वसन का रिएक्शन भी आखिर में देख सकते हैं, जिसमें वह गर्मागर्म इस गाजर के हलवे को ट्राई करते हुए बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। काली गाजर का यह हलवा लखनऊ में एक प्रसिद्ध मिठाई है जो जीवन में एक बार ट्राई करने वाली डिश कही जा सकती है। 

क्या आप काली गाजर से बना यह हलवा ट्राई करेंगे? साथ ही इस पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।