Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

वेंडर ने आंखों पर पट्टी बांधकर बनाए स्वादिष्ट नूडल्स, कर दिया सबको हैरान

Blindfold Man Making Noodles

आपने आजतक कई अलग-अलग तरह की फूड स्किल्स देखी होंगी। कई शेफ जो खुले तेल में हाथ डाल कर पकोडे़ तल रहे होते हैं या कई जो किसी भी फल या सब्जी को सुंदर आकृतियों में ढ़ालने का हुनर रखते हैं, इसके अलावा कुछ अपनी रफ्तार से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कई भोजन के साथ हैरान कर देने वाली तकनीकों से सबको चौंकाते हैं।

ऐसी कई कहानियां हैं जो हमें प्रेरित करती हैं, या कम से कम हमें ‘वाह’ कहने और सोचने पर मजबूर ज़रूर कर देती हैं। सोचने पर मजबूर कर देने वाली ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्लिप को @nagpur_buzz नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस छोटी वीडियो में, स्ट्रीट वेंडर, जो खुद को इंदौरी जैक स्पैरो कहता है (जैक स्पैरो जॉनी डेप द्वारा अभिनीत फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन का एक प्रसिद्ध चरित्र है) को नूडल्स बनाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी।

इंदौर में साई कृपा चीनी केंद्र नाम की गली की दुकान में यह अनोखा आदमी बिना कुछ देखे खाना बना रहा है। गोभी को बारीक काटने से लेकर डिश में सभी तरह के सॉस मिलाने, और नूडल्स को एक कड़ाही में इधर-उधर उछालने तक, वह पूरी तरह से आंखों पर पट्टी बांधकर यह सब बड़ी आसानी से करता है।

यह भी देखें- कानपुर में तले जा रहे हैं रंग बिरंगे समोसे, यहां देखें यह लाजवाब डिश

वीडियो को अभी तक 64 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 4 हजार से अधिक कॉमेंट मिले हैं। इसके साथ ही वीडियो में नेटिज़न्स ने वेंडर के हुनर की तारीफ की है और सावधानी से करने की राय दी है।

स्ट्रीट वेंडर की इस रोमांचक कला पर आपका क्या खयाल है? हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर ज़रूर बताएं। साथ ही हमारे साथ ट्राय करें हक्का नूडल्स की स्वादिष्ट रेसिपी।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।