Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

चाँदनी चौक में परोसा जा रहा है कैंडी से बना परांठा, क्या आपने खाया?

Viral Candy Crush Parantha

दिल्ली के स्ट्रीट फूड ने हमेशा ही फूड प्रेमियों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। जिसका स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड सुपरस्टार और क्रिकेटरों से भी आपने दिल्ली के स्ट्रीट फूड के किस्से सुने होंगे, जिससे आप इसकी लोकप्रियता और इसके स्वादिष्ट स्वाद का अंदाजा बखूबी लगा सकते हैं। यहां आपको हर वो स्वाद मिल सकता जिसकी आप कल्पना कर सकते हैं या फिर हमारी माने तो दिल्ली उससे बेहतर स्वाद देने में भी आपको कभी निराश नहीं करेगी। 

अगर आप दिल्ली के स्ट्रीट फूड में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारा मानना है कि आपने चाँदनी चौक की परांठे वाली गली के बारे में ज़रूर सुना होगा। जो परांठो में 100 से ज्यादा वेरायटी के लिए जानी जाती है और जो अपने नए स्वाद वाले परांठे के लिए आजकल सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल चाँदनी चौक की इस गली में कैंडी से भरे एक परांठे का प्रयोग वायरल हो रहा है, जो वास्तव में एक देखने लायक प्रयोग कहा जा सकता है।

 फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने इस परांठे का एक वीडियो अपने ऑफिसियल इंसटाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने इसके स्वादिष्ट होने का दावा किया है। और कहा है कि वह एक आकर्षित कर देने वाला परांठा है जिसे आप निश्चित तौर पर ट्राई कर सकते हैं। रंगीन कैंडी से भरे इस पराठें को डीप फ्राई किया गया था जिसे आलू की सब्जी, अचार और चटनी के साथ परोसा गया।

वीडियो को अभी तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इंस्टाग्राम पर “इसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा करें जो इस कैंडी क्रश परांठे को आजमाएगा। किसी कैंडी क्रश खेलने वाले का ही आइडिया होगा की बच्चों को पसंद आएगा।” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। 

कैंडी क्रश परांठे पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ ट्राई करें मीठा परांठा जो टूटी फ्रूटी से बनाया गया है।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।