Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

देखें कैसे “ट्यूब और सिरिंज” से बनाए जा सकते हैं परफेक्ट चॉकलेट नूडल्स

Chocolate Noodles

नूडल्स पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले “फास्ट फूड” में से एक है जिसकी अभी तक हमें अनगिनत वैरायटी मिल चुकी है। लेकिन अगर अब आप यह सोच रहे हैं कि नूडल्स में भला अब नया क्या ही देखा जा सकता है तो आज की यह ख़बर आपको हैरान कर सकती है। जिसमें हम आपके लिए नूडल्स की एक नई वैरायटी चॉकलेट नूडल्स लेकर आए हैं जो गैस्ट्रोनॉमी तकनीक का उपयोग कर बनाए गए हैं।

वीडियो की शुरुआत उसके द्वारा एक प्लास्टिक ट्यूब, एक सिरिंज और एक सटीक पैमाना लेने से होती है। फिर वह थोड़े से दूध के साथ चॉकलेट को पिघलाता है और उसमें पाउडर मिलाता है। फिर वह इस चॉकलेट से एक प्लास्टिक की ट्यूब भरता है और उसे उबलते पानी में डाल देता है। अंत में, वह चॉकलेट नूडल निकालता है और अपने दर्शकों को दिखाता है।

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है, तब से इसे 2.3 मिलियन बार देखा जा चुका है, 247K लाइक्स और सैकड़ों कमेंटस् हैं। कई लोगों ने इस रचना को अनोखा बताया है और पूछा है कि वह इसे कैसे करते हैं।

आप इन चॉकलेट नूडल्स के बारे में क्या सोचते हैं? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।