Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

फायर पान के बाद अब फायर गोलगप्पे का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

Fotojet (9)

गोलगप्पा भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। भले आप की गिनती आम लोगों में की जाती हो, या आप किसी प्रसिद्ध व्यक्तित्व के मालिक हों, गोलगप्पे को न कहना प्रत्येक व्यक्ति के लिए  मुश्किलों भरा होता है। 

दोस्तों आधुनिकता के इस बदलते दौर में हमने कई चीजों को बदलते हुए देखा है, फिर बात अगर भोजन की आती है, तो कभी सिर्फ चूल्हे और हाथों से बनाए जाने वाले पकवान आज कई मशीनों और विविधताओं से घिरे हुए हैं, जिसे एक ही पकवान के कई रूपों का अविष्कार कर्ता भी कहा जा सकता है। गोलगप्पे के भी ऐसे कई रूप और स्वाद आपने निश्चित रूप से चखे और देखे होंगे। एक साधारण पूरी और चटपटे पानी से लेकर कई अलग-अलग स्वाद वाले पानी, दही और मसाले तक इस स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ने एक लंबी दूरी तय कर ली है। लेकिन एक चीज जो इस स्ट्रीट फूड ने हमेशा से ही संतुलित की है, वह है इसे चाहने वालों की संख्या। जिसमें कभी कमी देखने को नहीं मिली है। 

गोलगप्पे की विविधताओं को ढूंढते हुए हमने हाल ही में इसके एक अनोखे प्रकार को पाया है, जो गोलगप्पे की पूरी परिभाषा को बदलने के लिए पर्याप्त कही जा सकती है। दोस्तों इस गोलगप्पे में पूरी और मसाला तो है, लेकिन इसे पानी के साथ न परोस कर आग के साथ परोसा जा रहा है। वीडियो को फूड ब्लॉगर कृपाली पटेल ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह आग से भरे इस गोलगप्पे का स्वाद चखते हुए देखी जा सकती है। 

वायरल हो रहे इस वीडिओ में विक्रेता कृपाली को मुंह खोलने के लिए कहता है, और आग से भरा हुआ गोलगप्पा कृपाली के मुँह में डाल देता है। स्टफ्ड पानीपुरी में कपूर लगा हुआ था जिसे तीखा मोड़ देने के लिए जलाया गया था। स्नैक की तुलना फायर पान से की गई है जो अब देश के कई हिस्सों में प्रसिद्ध है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कई लोगों के सवालों के भी जवाब दिए, जिसमें उन्होंने डरावने दिखने वाले इस प्रयोग को वास्तव में जीवन में एक बार लेने वाला अनुभव बताया। 

गोलगप्पे बनाने की सरल विधि और सामाग्री आप यहां देख सकते हैं, साथ ही आपके द्वारा खाए गए अब तक के सबसे अलग गोलगप्पे की कहानी साझा करना न भूलें।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।