इन्टरनेट पर आए दिन वायरल हो रहे अजीबोगरीब रेसिपीज़ का ट्रेंड इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि कुछ अच्छा कर रहे और टेलेंटेड लोगों का आर्ट इस भीड़ में धुंधला सा होने लगा है। लोग मेहनत तो कर रहें हैं, लेकिन स्वादिष्ट रेसिपीज़ को खराब करने के लिए। लेकिन इन्टरनेट पर वायरल होने और लोगों को आकर्षित करने का अगर यह तरीका काम कर रहा है, तो इसे सिर्फ इन कारनामें करने वालों की गलती कहा जाना निश्चित तौर पर गलत होगा।
आपके लिए इन अजीबोगरीब ट्रेंड्स को ढूढ़ते हुए हम आज एक ऐसे फ्यूज़न पर पहुंचे हैं जो आपके स्वाद और दिमाग दोंनो को खराब करने के लिए पर्याप्त कहा जा सकता है। जरा एक नज़र वीडियो पर ज़रूर डालें।
वीडियो एक असाधारण डोसा बनाने की प्रक्रिया की है, जिसे आइसक्रीम के साथ बनाया जा रहा है। वीडियो @thegreatindianfoodie द्वारा अपलोड किया गया था और इसे 1.4 मिलियन व्यूज, 16.2k लाइक्स, 2720 कमेंट्स मिले हैं और हर गुजरते मिनट के साथ संख्या बढ़ रही है। वीडियो में, आप देख सकते हैं कि मसाला डोसा को पहले टुकड़ों में कुचलकर क्रीम के साथ मिलाया जाता है, फिर इसे अच्छी तरह से मिश्रित किया जाता है और रोल का आकार दिया जाता है। आइसक्रीम रोल की प्लेट के ऊपर आलू मसाला भरा हुआ है और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।
इस विचित्र रचना ने लोगों के स्वाद को खराब किया है। लेकिन सोचने वाली एक बात है कि आखिर आइसक्रीम, मसाला डोसा और चटनी के मिश्रण के बारें में सोचने वाला वह सख्श भला इतना ऱचनात्मक कैसे हो सकता है। एक सामान्य मस्तिष्क के परे यह एक असाधारण सोच है। वीडियो पर छोड़ी गई टिप्पणियों में घृणा से लेकर अस्वीकृति तक शामिल है। लोगों ने इस डिश पर अपना गुस्सा दिखाया है और ऐसी बुद्धिजीवियों से इस तरह के प्रयोगों को बंद करने की गुज़ारिश की है।
आज के समय में बन रहे इन फ्यूज़न डिश के बारे में आपके क्या विचार हैं? क्या आपको लगता है कि रचनाएं हाथ से निकल रही हैं? नीचे टिप्पणी करके हमें बताएं। और अपने स्वाद को बैहतर बनाए इस मासाला डोसा की रेसिपी के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

