Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कैसे घटाया सोनम कपूर अहूजा ने अपना वज़न?

सोनम कपूर अहूजा, फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल अभिनेत्री हैं। सोनम एक प्रतिभावी अभिनेत्री हैं जो हमेशा से ही सही चीज़ों के लिए स्टैंड लेती हैं। सोनम ने अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के साथ यह साबित कर दिया की एक फिल्म, जिसमे चार प्रमुख अभिनेत्रियाँ हैं, भी बॉलीवुड के 100-करोड़ क्लब में एंटर कर सकती है।

हर लड़की  की तरह, सोनम को भी बहुत सारे वेट-मैनेजमेंट इश्यूज थे। उन्होंने एक इवेंट पर इस बारे में बात भी की। सोनम ने कहा के जबसे वो 12 साल की थी, तबसे उनका वज़न बढ़ते ही जा रहा था। जब तक वह 19 साल की हुई, उनका वज़न 86 kgs हो गया  था। वज़न ज़्यादा होने के कारण, सोनम को वज़न से संबंधित कई प्रोब्लेम्स का सामना भी करना पड़ा था-जैसे की PCOD और डायबटीज़।

सोनम ने वज़न घटाना शुरू तो कर दिया था, लेकिन उन्होंने एक कठोर डाइट और फिटनेस रूटीन सिर्फ तब ही चालू किया जब उन्हें  2007 में रणबीर कपूर के साथ ‘सावरिया’ फिल्म में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिला।

अपने निर्देशक, संजय लीला भंसाली के  प्रोत्साहन और सहारे के साथ, सोनम ने 2 साल में तकरीबन 35 kgs वज़न घटाया! यास्मीन कराचीवाला के पिलाटेस के साथ, सोनम ने अपने कोर को स्ट्रेंग्थेन किया, मोनिशा और शेरवीर के साथ सोनम ने वेट ट्रेनिंग की और ज़रीन वॉटसन के साथ उन्होंने अपनी ओवरआल फिटनेस को ठीक किया।

 

सोनम का डाइट प्लान

2014 में, सोनम अपनी न्यूट्रिशनिस्ट और ट्रेनर राधिका करले से मिली।सोनम पहले मांसाहारी थी पर कई फूड एलर्जीस के कारण, सोनम शाकाहारी बन गयी। राधिका ने सोनम के लिए एक डाइट प्लान बनाया जिससे की सोनम की रोग प्रतिरोधक शक्ति और सहनशीलता दोनों बढ़े। सोनम का डाइट एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidants)  से भरपूर है। उनका डाइट प्लान कुछ ऐसा है:

 

सोनम का वर्कआउट रूटीन-

वेट ट्रेनिंग और पिलाटेस हर रोज़

वेट ट्रेनिंग को किन मसल्स को टारगेट करना है, के हिसाब से डिवाइड किया गया है। वेट ट्रेनिंग से सोनम ने अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाई है। पिलाटेस ने सोनम की फ्लेक्सिबिलिटी, एकाग्रता और संतुलन को और बेहतर बनाया है। पिलाटेस से सोनम लीन भी हुई हैं। इन दोनों चीज़ों ने सोनम को वज़न घटाने में बहुत मदद की है।

 

नियामत कार्डियो एक्सेरसीसेज़

सोनम 60-75 मिनट कार्डियो की एक्सरसाइज, हफ्ते में तीन बार करती है। इन एक्सरसाइजेज की मदद से सोनम का स्टैमिना बढ़ा है और ज़्यादा बेहतर भी हो गया है। सोनम तैरती भी हैं। इससे वह कैलोरीज़ बर्न करती हैं और अपने शरीर को टोन भी करती हैं।

 

नाचना, मैडिटेशन और योग

सोनम को नाचना बहुत पसंद है। वह हफ्ते में दो बार कथक करती हैं। मैडिटेशन और योग भी सोनम के फिटनेस रूटीन का एक अहम हिस्सा हैं।

 

सोनम के वज़न घटाने के टिप्स-

सोनम का वज़न घटाने का सफर बहुत ही प्रेरणादायक है। इस सफर से सोनम ने काफी कुछ सीखा है। आइये जानते हैं सोनम के वज़न घटाने  के कुछ टिप्स, उन्हीं की ज़ुबानी-

राधिका की वज़न घटाने की टिप: हर हफ्ते एक नया फिटनेस रूटीन करने का प्रयत्न करे। ऐसा करने से आपको अपने हर रोज़ के फिटनेस रूटीन से ब्रेक भी मिलेगा और आप समझ पाएंगे के आपके शरीर के लिए क्या फिटनेस रूटीन सही है।

सोनम के इस वज़न घटाने के सफर से कुछ सीखे और इसे अपनी ज़िन्दगी में लाने का प्रयास भी करे। लेकिन ये सब करने से पहले, अपने शरीर को भी समझे। हर औरत का शरीर अलग होता है। जो एक औरत के लिए काम करे, ज़रूरी नहीं की वो दूसरी औरत के लिए भी काम करे। तो समझे आपके शरीर के लिए क्या काम करता है,  क्या वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान आपके शरीर को फिट बनाने में सफल होता है

 

सूत्र: Stylecraze, NDTV Food, Bollyworm, The Indian Express, IB Times India, Pinkvilla, India.com, Harpers Bazaar Singapore, WorkoutInfoGuru, YouTube, Instagram account of Sonam Kapoor Ahuja