Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

आपके पसन्दीदा कलाकारों को किस चीज़ से डर लगता है?

स्क्रीन पे आपने देखा होगा की कैसे आपके पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री अपने दुश्मनों के साथ बहुत वीरता से लड़ रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं की इन कलाकारों को असल ज़िन्दगी में किस चीज़ से सबसे ज़्यादा डर लगता है?

अगर नहीं, तो इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको बताएँगे की आपके पसंदीदा कलाकारों को सबसे ज़्यादा किस चीज़ से डर लगता है-

 

1.आलिया भट्ट

फिल्मी जगत की सबसे चहेती अभिनेत्री, 25 साल की आलिया भट्ट को अंधेरे से बहुत डर लगता है। इस डर को ‘निक्टोफोबिया’ के नाम से जाना जाता है। आलिया को अंधेरे से इतना डर लगता है की जब वह सो रही होती हैं, तो वह एक डिम लाइट जलाती हैं और अपने कमरे के पर्दों को भी थोड़ा खुला रखती हैं ।

 

2.अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को ‘अमेक्सोफोबिया’ है। उन्हें गाड़ी चलाने से डर लगता है। अपनी फिल्म, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए, अनुष्का शर्मा को अभिनेता इमरान खान के पीछे बैठना था एक बाइक पर। इस सीन को शूट करते हुए अनुष्का को बहुत डर लगा था। इमरान जानते थे की अनुष्का को गाड़ी चलाने से डर लगता है, तो इस सीन में इमरान ने बाइक बहुत ही धीरे चलायी थी।

 

3.दीपिका पादुकोणे

अपनी रीसेंट फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका ने एक राजपूती राजकुमारी, जिसे शिकार करने का बहुत शौक है, का किरदार निभाया था। पर क्या आपने नोटिस किया की जब दीपिका को जंगल में शिकार करते हुए दिखाया गया था, तो उस जंगल में कोई साप नहीं थे?  इसका कारण यह था की दीपिका को असल में साप से बहुत डर लगता है। दीपिका को ‘ओफिडीओफोबिया’ है। दीपिका वही फिल्में करती हैं जिसके किसी भी सीन में कोई साप ना हो!

 

4.कटरीना कैफ

कटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मेहनती अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। कटरीना को टमाटरों से बहुत डर लगता है। उन्हें ‘ल्य्कोपेर्सिकोफोबिया’ है। फिल्म ‘ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा’ के ला टोमाटीना त्यौहार वाले गाने को शूट करना, कटरीना के लिया बहुत ही मुश्किल था। कहा जाता है की कटरीना ने एक बहुत ही बड़े टोमेटो केचप की ब्रांड को विज्ञापित करने से मना भी कर दिया था, अपने इस डर की वजह से।

 

5.रणबीर कपूर

कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड के हार्टथ्रोब, रणबीर कपूर को कॉकरोच से बहुत डर लगता है। रणबीर को ‘कटसरैडाफोबिया’ है। अगर रणबीर को किसी भी जगह पर कॉक्रोच दिख जाता है, तो वह उस जगह के अंदर ही नहीं जाते हैं। उनसे ये कीड़े बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होते!

 

6.शाहरुख़ खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को ‘एक्विनोफोबिया’ है, उन्हें घोड़ों से बहुत डर लगता है। अपनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ का एक सीन शूट करते हुए, किंग खान का बहुत ही बुरा अनुभव रहा एक घोड़े की सवारी करते हुए। इस घटना के बाद, शाहरुख़ खान कभी भी घोड़े पर नहीं बैठे-ना ही फिल्मों में और ना ही अपनी निजी ज़िन्दगी में।

 

7.सोनम कपूर अहूजा

अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा को बंद जगहों से बहुत डर लगता है, उन्हें ‘क्लॉस्ट्रोफोबिया’ है। एक इंटरव्यू में, सोनम ने खुद कहा है की उन्हें लिफ्ट में जाने से बहुत डर लगता है। जब भी वह लिफ्ट में जाती हैं, उन्हें चक्कर आने लग जाते हैं। इसलिए सोनम हमेशा सीढ़ियों से ही जाती हैं।

 

सूत्र: Filmfare, Free Press Journal, PopXO,  Saavn, Times Now, Times of India, The Hindu,  youtube, times of india, pngimg.