Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कीटो डाइट क्या हैं और कैसे हैं वजन कम करने में मददगार?

कीटो डाइट या लो कार्बोहाइड्रेट डाइट एक प्रक्रिया है जिसमें हम अपने शरीर को कैलोरी के बजाय कार्बोहाइड्रेट के बिना रखते हैं। फैट को तोड़कर लिवर में उत्पादित कीटोन, आपके शरीर की मेटाबोलिज्म दर को मजबूत करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह आपके शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करता है और इसके परिणामस्वरूप विभिन्न लाभ प्रदान करते हैं।

कीटो डाइट के प्रकार

स्टैण्डर्ड केटोजेनिक डाइट एक मुख्य और लोकप्रिय आहार है जिसे हर दिन कार्बोहाइड्रेट सेवन की मात्रा को सीमित करके वजन घटाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपनाया जा रहा है।

मानक केटोजेनिक डाइट का आहार व्यायाम सत्र के पहले खाना चाहिए। यह आपके शरीर के उन भागों पर केंद्रित है जहाँ इसकी जरुरत है। यह आपके शरीर में आसानी के पच जाने वाला कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है। इसके अलावा, आपको एक मानक डाइट प्लान का अनुसरण करने की जरुरत है।

चक्रीय कीटो डाइट प्रतियोगियों के लिए, कीटो डाइट का एक उन्नत रूप है जिसमें कार्बोहाइड्रेट डाइट एक दिन के लिए प्लान होती है और ग्लाइकॉन बाकि पूरे सप्ताह के लिए।

कीटो डाइट के फायदे

कीटो डाइट के कई फायदे होते हैं। जब आप इसे शुरू करते हैं तो यह आपके शरीर में ऊर्जा स्तर में वृद्धि, वजन घटने, मुँहासे नियंत्रण, अच्छी नींद, फोकस बढ़ाने इत्यादि क्रियाओं में आपकी मदद करते हैं।

वजन घटना

सामान्य तौर पर आप अपने शरीर के फैट को कम करने के लिए बहुत मेहनत करते है, बहुत पसीने बहाते हैं परन्तु कीटो डाइट के माध्यम से आप बहुत आसानी से फैट को कम कर सकते हैं। जब आप कीटो डाइट से गुजर रहे होते हैं तो आपके शरीर में इन्सुलिन का स्तर कम हो जाता है जो फैट को कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ इस प्रक्रिया से वजन कम होने का असर अन्य उच्च कार्ब वाले डाइट से काफी अधिक समय के लिए रहता है।

 

ऊर्जा का बढ़ना

आमतौर पर लोगों को हमेशा फैट से भरपूर भोजन पसंद आता है। वास्तव में ऐसा ही भोजन कीटो डाइट में भी परोसा जाता है। इस प्रकार का भोजन आपको स्वस्थ रखने के साथसाथ भूक को नियंत्रित रख कर लम्बे समय के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।  

 

फोकस बढ़ना

वसा से भरपूर भोजन आपके एकाग्रता के स्तर को बढ़ाते हैं। वसा हमारे शरीर में मस्तिष्क की कार्यझमताओं को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसीलिए कीटो डाइट में लिया जाने वाला भोजन बेहतर फोकस के लिए उपयुक्त है।

 

तो आइये जानते हैं कि किस प्रकार कीटो डाइट हमारे वजन को कम करने में मददगार होता है ?

असल में, आपका शरीर कार्बोहाइड्रेट और वसा को उपयोग करके उपयुक्त ईंधन के रूप में काम करता हैं। कीटो डाइट में इस ईंधन को हम कार्बोहाइड्रेट के बजाये सिर्फ वसा की मदद से प्राप्त करते हैं। इसीलिए कीटो डाइट में जरुरी है अपने भोजन में वसा को अधिक से अधिक शामिल करना।  

कीटो डाइट में, आपको जरुरत होती है अपने भोजन में फैट का सेवन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अपेक्षा  अधिक मात्रा में करने की। यह रक्त प्रवाह की क्रिया को संतुलित करती है जिसमें प्रायः ग्लूकोस की जरुरत होती।   

इसके विपरीत, एक सामान्य उच्च कार्बोहाइड्रेट और कम वसा वाले आहार में, शरीर ग्लूकोज उत्पन्न करता है और आपके शरीर की कोशिकाएं ऊर्जा के लिए इस ग्लूकोज का उपयोग करती हैं। लेकिन एक कीटो डाइट में, यह फैटी एसिड उत्पन्न करता है। अपने शरीर को कार्बोहाइड्रेट के बिना रखकर, आप अपने शरीर को  पर्याप्त वसा से उत्पन्न ऊर्जा प्राप्त करने के लिए शरीर की वसा पर निर्भर होने देते हैं। इसलिए इस विधि में कार्बोहाइड्रेट आहार की तुलना में वजन तेजी से घटता है।

चित्र श्रोत: pixabay, flickr, simple.wikipedia