खाना पकाना एक कला है और जब आपको खाना पकाने के सही उपकरण मिल जाते हैं, तो आपको खाना बनाने की प्रक्रिया में और भी ज्यादा आनंद आने लगता है। यदि आप अभी भी टोस्टिंग, ग्रिलिंग, और बेकिंग अलग-अलग उपकरणों के साथ कर रहे हैं, तो यह एक 3-इन-1 ओवन, टोस्टर, ग्रिलर को लेने का सही मौका है। जी हाँ! आपके रसोईघर को सबसे अच्छे ओवन टोस्टर ग्रिलर की आवश्यकता होती है जो सभी कार्यों को आसानी से कर सके। ये हैं बाजार में उपलब्ध कुछ बेहतरीन ओवन, टोस्टर, ग्रिलर जिन्हें आप खरीदने से पहले देख सकते हैं कि कौन सा ज्यादा अच्छा है-
वंडरचेफ ओवन टोस्टर ग्रिलर (Wonderchef Oven Toaster Grill OTG)
यह ओवन 19 L की क्षमता के साथ आता है जो आसानी से रोस्टिंग, ग्रिलर और बेकिंग के लिए सबसे अच्छा है। इसमें एक पूर्ण ओवन, टोस्टर, ग्रिलर समर्थन के साथ क्रोम वायर रैक है और 1280 W है। यह दो साल की वारंटी के साथ आता है। निस्संदेह आप इस आश्चर्यजनक टोस्टर ग्रिलर में पिज्जा या केक पकाने का आनंद ले सकते हैं।
सिफारिश की वजह-
- बढ़िया निर्माण गुणवत्ता के साथ काफी मजबूत भी है ।
- बेकिंग शुरुवात करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी पसंद है क्योंकि इसमें पर्याप्त जगह है।
प्रेस्टिज पोट 19 पीसीआर 1380 W ओवन टोस्टर ग्रिलर (Prestige POTG 19 PCR 1380-Watt Oven Toaster Grill)
समय आ गया है प्रेस्टिज ओवन, टोस्टर, ग्रिलर के साथ अपने परिवार के सदस्यों को खुश करने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का । 230 V और 1380 W की क्षमता साथ, यह ओवन टोस्टर ग्रिलर एक साल की वारंटी के साथ आता है और किसी भी तरह के पकवान बनाने के लिए सबसे अच्छा ओवन टोस्टर ग्रिलर माना जाता है। श्रेष्ठ डिजाइन के साथ ही साथ यह आधुनिक भी है और शक्तिशाली हैंडल, टाइमर, बारबेक्यू और ट्रे के साथ आता है।
सिफारिश की वजह –
- श्रेष्ठ नियंत्रक विकल्प।
- अनोखा ट्रे।
- ठोस आकार।
सिंगर मैक्सी ग्रिलर ओवन टोस्टर (Singer Maxi Grill Oven Toaster Griller)
यह एक 23 L ओवन, टोस्टर, ग्रिलर है जो की 16 L की आकार में भी आता है और इसमें कई रोचक विशेषताएं हैं जो आपकी खाना पकाने की आवश्यकताओं को पूरा कर सकता हैं। इस ओवन, टोस्टर, ग्रिलर के साथ, आपके लिए खाना पकाना काफी आसान हो जायेगा । अपने प्रियजनों को इस सिंगर मैक्सी ओवन, टोस्टर, ग्रिलर के साथ खाना पका कर प्रभावित करें । इसमें एक शानदार टाइमर, स्वचालित थर्मोस्टेट, टोंग, और बेकिंग ट्रे है ।
सिफारिश की वजह-
- बढ़िया निर्माण गुणवत्ता
- कंवेक्शन आवश्यकताओं के साथ सर्वश्रेष्ठ।
- कार्यों को संचालित करना बहुत ही आसान है।
अमेरिकन माइक्रोनिक (American Micronic)
बाजार में मौजूद अच्छे ओवन, टोस्टर, ग्रिलर में एक है अमेरिकी माइक्रोनिक जो आपकी खाना पकाने की प्रक्रियाओं को आसान बना सकता है। इस उत्कृष्ट डिजाइन वाले ओवन, टोस्टर, ग्रिलर की सहायता से टोस्ट, केक, ग्रील्ड चिकन, भुना हुआ पापड़,और रोटी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों को पकाना आसान हो जाता है। यह पारदर्शी दरवाजे के साथ आता है जिससे की आप पक रहे खाने को आसानी से देख सकती हैं । इसका ऑटो टाइमर भोजन तैयार होने पर रुक जाता है ।
सिफारिश की वजह-
- जल्दी खाना पकाने में सार्थक।
- पांच पावर स्तर के साथ आता है।
- 1500 W हीटिंग क्षमता है।
- साफ करना आसान है।
बजाज मेजेस्टी 1603 टीएसएस ओवन टोस्टर ग्रिलर (Bajaj Majesty 1603 TSS Oven Toaster Grill)
यह मजबूत ओवन, टोस्टर, ग्रिलर आपके रसोईघर में आपकी सभी खाना पकाने की ज़रूरतों के लिए काफी है। डिश पक जाने के बाद इसका स्वचालित टाइमर बंद हो जाता है जिससे आप आसानी से अपने अन्य कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं। बजाज मेजेस्टी की सफाई भी आसानी से हो जाती है। यह ओवन, टोस्टर, ग्रिलर 1200 W बिजली की क्षमता, तापमान नियंत्रण, गड़बड़ी को साफ करने के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाले ट्रे के साथ स्मार्ट हैंडल के साथ आता है।
सिफारिश की वजह –
- एक कॉम्पैक्ट आकार के साथ आसान हैंडलिंग ।
- पैसा वसूल ।
चित्र स्रोत: Youtube, American Micronic Instruments, flipkart, amazon

