Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

होटों को कोमल और मुलायम बनाये घर पर

फटे होंठ आपके चेहरे की सारी रौनक ख़तम कर देते हैं। आपका दमकता हुआ चेहरा एकदम फीका दिखता है अगर आपके होंठ फटे हुए हैं। होटों की त्वचा बहुत ही नाज़ुक होती है और अक्सर महिलाएं उनकी देखभाल करना भूल जाती हैं। लिपस्टिक लगाने से भी बात नहीं बनती बल्कि लिप्स पर अलग-अलग परत नज़र आती हैं जो बहुत ही भद्दी लगती हैं।

अगर आप अपने होटों को मुलायम बनाना चाहती हैं तो आपको पारलर में वक़्त और पैसे बर्बाद करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। हम आज आपको कुछ घरेलु नुस्खे बता रहे हैं जिनसे आप घर पर ही अपने होटों को कोमल और मुलायम बना सकती हैं।

 

होटों को मुलायम बनाने के घरेलु नुस्खे इस प्रकार हैं-

 

1. धुन्नी पे सरसों का तेल लगाएं

सुनने में शायद यह अजीब लगे पर धुन्नी पर सोते वक़्त सरसों का तेल लगाने से होटों का सूखापन ख़तम हो जाता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो धुन्नी के रस्ते जाकर होटों को मुलायम बनाते हैं।

 

2. धनिए के पत्ते और गुलाब जल

कुछ ताज़े धनिए के पत्तों को 4-5 बूँद गलुआब जल के साथ पीस लीजिये। अब इस पेस्ट को अपने होटों पर लगाइये और 5 मिनट बाद गुनगुने पाने से धो दीजिये। इससे आपके होंठ मुलायम भी हो जायेंगे और कालापन भी ख़तम हो जायेगा।

 

3. स्ट्रॉबेरी मास्क

स्ट्रॉबेरी सिर्फ एक रसीला फल नहीं बल्कि आपके होटों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक स्ट्रॉबेरी को पीस लीजिये और इसमें एक चमच शहद और एक छोटा चमच ओलिव आयल मिला लीजिये। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लीजिये और होटों पर लगा दीजिये। दस मिनट बाद एक मुलायम कपडे को गीला कर उससे पोंछ लीजिये। यह मास्क रूखी त्वचा को मुलायम बनता है और होटों को मॉइस्चरिजे करता है।

 

4. खीरा

खीरे में त्वचा के रंग को हल्का करनेवाले तत्वा होते हैं। एक खीरे के टुकड़े को अपने होटों पर रोज़ाना पांच मिनट तक मालिये। इससे आपके होटों का रंग भी हल्का हो जायेगा और वह कोमल भी हो जायेंगे।

 

5. अनार के बीज और दूध

अनार के थोड़े से बीज पीस कर २-३ चमच ठन्डे दूध में मिला लीजिये और इस पेस्ट को अपने होटों पर लगा लीजिये। अब इस पेस्ट को अपने होटों पर लगा लीजिये। इससे न केवल आपके होंठ मुलायम हो जायेंगे बल्कि उनका रंग भी गुलाबी हो जायेगा।

 

जब भी आप यह नुस्खे टॉय करें तो अपना अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिये। यदि आप भी कोई नुस्खा जानती हैं तो हमें उसके बारे में बताइये।

 

चित्र स्त्रोत: deveev, khoobsurti, wplms, stylepresso, pngimg, howtoxp, cocinadelirante