Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बच्चों को मोबाइल और टीवी से कैसे दूर रखें?

how to keep kids away from phone and tv hindi cover

क्या आप अपने बच्चे से बात नहीं कर पाते?

क्या आपके बच्चे का अधिकतर वक़्त फ़ोन देखने में जाता है?

आजकल हर घर में मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में बच्चों को इनके बारे में जानना और इन्हे इस्तेमाल करना आम बात है पर समस्या तब बढ़ जाती है जब बच्चे इन चीज़ों के आदि हो जाते हैं और आपकी बात नहीं सुनते। असल में हमारे बच्चों के इस व्यव्हार कर कारण हम खुद हैं। हम खुद ही इन चीज़ों के इतने आदि हो गए हैं की बैठे बैठे कब पांच मिनट से दो घंटे हो जाते हैं पता ही नहीं चलता और जब बच्चे देखते हैं की उनके माता-पिता फ़ोन और टीवी देख रहे हैं, तो वे भी वही करना चाहते हैं।

माँ-बाप के लिए बच्चों का ध्यान फ़ोन और टीवी से हटाना किसी चैलेंज से कम नहीं। ऐसे में जानिए बच्चों को फ़ोन और टीवी से दूर रखने के कुछ टिप्स –

1. अपना स्क्रीन टाइम कम कीजिये

 

बच्चे बड़ों से ही सीखते हैं इसलिए आपको सबसे पहले अपना स्क्रीन टाइम कम करना पड़ेगा।

 

2. बच्चे का एक टाईमटेबल बनाइये

 

घर में टीवी और फ़ोन न हो, यह तो मुमकिन नहीं लेकिन आप अपने बच्चे का एक टाईमटेबल बना सकती हैं जिसमे आप आधा घंटा टीवी देखने के लिए भी रख सकती हैं।

 

3. बच्चे को कोई एक्टिविटी क्लास जॉइन करवाइये

 

बच्चे को उसकी मनपसंद हॉबी क्लासेज जॉइन करवाइये। इससे बच्चा व्यस्त भी रहेगा, उसका ध्यान टीवी की ओर नहीं जायेगा और वो कुछ नया सीखेगा।

 

4. बच्चे को दोस्तों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित कीजिये

 

बच्चे को आस-पास के बच्चों से दोस्ती करवाइये और एक दुसरे के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित कीजिये।

 

5. माँ-बाप और दादा-दादी बच्चों के साथ खेलें

 

परिवार के सभी सदस्य अगर बारी-बारी बच्चे के साथ थोड़ा समय व्यतीत करेंगे तो बच्चा बिजी रहेगा, उसे सबका प्यार और सीख मिलेगी और टीवी की तरह ध्यान नहीं जायेगा।

 

6. घर पर ही कुछ एक्टिविटीज करवाइये

 

जब भी समय मिले तो घर पर ही बच्चे के लिए कोई एक्टिविटी प्लान कीजिये, जैसे पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग या ओरिगामी। जब आप बच्चों के साथ कोई भी एक्टिविटी करेंगे, बच्चों का ध्यान टीवी की ओर नहीं जायेगा।

 

7. बच्चे को पार्क में ले जाइये और खिलाइये

 

घर में पूरा दिन बैठ कर बच्चे बोर हो जाते हैं इसलिए टीवी देखते हैं। शाम को बच्चे को पार्क में लेकर जाइये। वहां उसे और बच्चे भी मिलेंगे और वह खेल कूद करेगा किस्से इसका स्वस्थ भी अच्छा रहेगा।

हर बार गुस्सा करना या मन करना काफी नहीं, थोड़ी मेहनत तो आपको भी करनी पड़ेगी। बच्चे को बताइये की फ़ोन और टीवी देखना उसके लिए हानिकारक है और उसके दुष्प्रभाव क्या हैं।

चित्र स्त्रोत: entrepreneur, livemint, tim’s free english lessons plan, spice4life, dreamstime, novak djokovic foundation, thinkfun