Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

मैंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला

मेज पर ऐसे पैर रख कर मत बैठ, शादी के बाद ऐसे नहीं चलेगा | शादी के बाद तो सब बदल जायेगा | तेरा घर, तेरे माँबाप, तेरे रिश्तेदार, तेरा आसपड़ोस, तेरी आदतें, तेरी इच्छाएं और तेरा नाम |


(झटाक से पैर नीचे रखते हुए ) नाम ? नाम भी बदल जायेगा | मैं नेहा श्रीवास्तव, कुछ ही दिनों में मेरी शादी है | शादी की शॉपिंग, ख़ुशी, डर, घबराहट, हिचक सब मैंने महसूस की | यहाँ तक की हर पहलू को तोलमोल के शादी के लिए हां की लेकिननाम बदल जायगाइस पर गौर करना भूल गयी | मैं २८ साल की हूँ अब मैं अपना नाम क्यों बदलू ?

 

वीना आंटीहमारी इंडियन सोसाइटी में ऐसे नहीं चलता नाम तो हर लड़की को बदलना पड़ता है | तो आदत डाल ले मिसेस नेहा शर्मा |

इतने साल हो गए ये सुनतेसुनते तू श्रीवास्तव साहब की बेटी है ना? यही तो मेरा अस्तित्व है, इसे कैसे छोड़ दू?नहीं, मैं अपना नाम कैसे बदलू अब एक यही तो है जो मुझे हमेशा एहसास दिलाएगा कि मैं हमेशा अपने पहले परिवार के साथ हूँ या उन्होंने मुझे जो नाम दिया उसकी कदर आज तक है मुझे |  जब भी शादी के बाद मुझे कोई मेरे पूरे नाम से पुकारेगा तो एक यही तो आसरा है जो मुझे उनसे जोड़े रखेगा |बाकी सब तो एक लड़की से रीति-रिवाज छीन ही लेते है एक नाम तो रहने दो |

 

मैंने फैसला किया कि मैं अपने होने वाले पति से बात करुँगी |

राजीवक्या ? नाम नहीं बदलना ? ऐसा क्यों सोचते हो आप ? एक नाम ही तो है बदलने में क्या प्रॉब्लम है |

एक इंसान का नाम ही तो सब कुछ है तभी तो प्रॉब्लम है | नाम बदलने से होगा क्या ? परेशानियाँ ही बढ़ेंगी | मेरा पासपोर्ट, मेरा बैंक अकाउंट, सरकारी कागज़ सब दोबारा बनवाओ सिर्फ मेरे नाम बदलने की वजह से |  एक बार सोच के देखो राजीव अगर २८ साल तुम्हे कोई राजीव शर्मा बुलाये और २८ साल और १ महीने बाद तुम्हे बोला जाये अब सब तुम्हे राजीव श्रीवास्तव बुलायेंगे | जानती हूँ अच्छा नहीं लगेगा | आशा करती हूँ आपको मेरी बात बुरी नहीं लगी होगी |

(शादी के महीने बाद)

कुछ नहीं, बस राजीव और मैंने एक जॉइंट बैंक अकाउंट खोलने की सोची है उसी की लाइन में खड़ी हूँ | मेरा नंबर आता ही होगा

मैनेजर– आपका नाम ?

नेहा

मैनेजर– पूरा नाम बताइये

नेहा श्रीवास्तव ?

चित्र स्त्रोत– Café mom, mehandi design.com,janta ka reporter,klankosova,the logical Indian, Indian affairs