Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं?

salman cover (1)

भारत के मशहूर अभिनेताओं में से एक, सलमान खान को आज 1998 के काला हिरन हत्या केस में 5 साल की सजा सुनाई गयी।  यह कैसी नाइंसाफी है? जब 2002 में सलमान ने एक आदमी को मुंबई के बांद्रा में अपनी गाडी से कुचल कर मार दिया था, तब तो उन्हें कोई सजा नहीं हुयी!

हम यह नहीं कह रहे की जानवर हत्या की कोई सजा नहीं होनी चाहिए, बिलकुल होनी चाहिए। वो बेचारे बेज़ुबान तो किसी को अपनी तकलीफ नहीं बता सकते। यह तो जोधपुर के बिश्नोई लोगों की लगन है की वो बीस साल तक अपने जानवरों के इन्साफ के लिए लड़ते रहे।

एक बेघर आदमी को मारने के लिए उन्हें कोई सजा नहीं हुयी क्यूंकि शायद उस आदमी का आगे-पीछे कोई नहीं था और अगर है भी तो उसके पास कोर्ट और वकीलों की फीस देने के पैसे नहीं हैं। हम आपको याद दिला दें की यह वही हम सबके चहीते सलमान खान हैं जिन्होंने बजरंगी भाईजान और किक, जैसी फिल्मों में काम किया है जो इंसानियत के लिए मिसाल हैं। सलमान खान बीइंग ह्यूमन नाम के कपड़ों के ब्रांड को भी समर्थन देते हैं लेकिन हम सपने में भी नहीं सोच सकते थे की वो कभी ऐसा बेरहमी वाला काम करेंगे!!

क्या आप उनकी सजा से सहमत हैं या आपको इस बात का दुःख है की आपको अपना फेवरेट स्टार 5 साल तक देखने को नहीं मिलेगा (वैसे अंडर की बात है की वह कुछ न कुछ करके बाहर तो आ ही जायेंगे)

चित्र श्रोत Calcutta News, listal, jurnalul, google