Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

कमर दर्द से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलु नुस्खे

आजकल की सबसे आम बीमारी कमर दर्द है जिससे लगभग सभी जूझ रहे हैं| रिसर्च से पता चला है की की आज लगभग 84% लोग कमर की दर्द से परेशान हैं| इस बिमारी की सबसे बड़ी वजह है आरामदायक जीवनशैली| आज घर हो या ऑफिस हम हर जगह बैठ कर ही काम करते हैं, हम ध्यान नहीं देते हैं और घंटो एक ही तरह बैठे रहते हैं| कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप पेन रिलीफ़िंग स्प्रे या दवाईयाँ ले सकते हैं पर ये कुछ वक़्त के लिए ही आपके दर्द को दूर करेंगी|

5 घरेलु नुस्खे जो आसानी से आपको कमर दर्द से छुटकारा दिलाएंगे-

1.मेथी-

मेथी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है और ये दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है|

इस्तेमाल करने का तरीका

1 छोटा चम्मच मेथी पाउडर को गर्म दूध में मिलाएं| इसके स्वाद को ठीक करने के लिए दूध में शहद मिला सकते हैं| इस दूध का सेवन रोजाना करें|

 

2.अदरख –

अदरख में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं साथ ही साथ इसमें जेनेरोल पाया जाता है जो हमे दर्द से छुटकारा दिलाता है|

इस्तेमाल करने का तरीका

1 कप गर्म पानी में अदरख के टुकड़े और थोड़ा सा शहद मिलाएं और इसे दिन में 2 बार पियें।

इसके साथ-साथ आप जिंजर ऑयल से बैक मसाज भी कर सकते हैं।

 

3.तुलसी के पत्ते-

तुलसी के पत्ते में ऑयल मौजूद होता है जो दर्द से छुटकारा दिलाता है। इसका उपयोग आप बैक पेन के ईलाज में भी कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका-

1-2 छोटे चम्मच तुलसी का पत्ता लें और इसे 1 कप गर्म पानी में डालें।

इस चाय को दिन में 2-3 बार पियें।

 

4.लहसुन-

लहसुन बैक पेन से आसानी से छुटकारा दिला देता है क्योकि लहसुन में बहुत से बिमारियों से लड़ने के गुण होते हैं और दर्द से छुटकारा दिलाने वाली ये सबसे अच्छी और नेचुरल दवा है।

इस्तेमाल करने का तरीका

सुबह उठते साथ लहसुन की 2-3 कलियों को चबाएं या उनका पेस्ट बनाकर पीठ में लगाएं और 25-30 मिनट के लिए रखें फिर कपड़े से पोंछ लें।

 

5.हल्दी-

हल्दी एक मसाला है जो की सुपर फ़ूड की तरह काम करता है । हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो बिमारियों से लड़ने और दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

इस्तेमाल करने का तरीका-

1 गिलास गर्म दूध में 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं और दिन में 2 बार इसे पियें।

चित्र श्रोत: webmd, healthline, stylecraze, firstcry parenting, ishapur turmeric curcumin, newsner, rodale wellness